कैबिनेट मंत्री आशु बोले-इंडस्ट्री अपनी जिम्मेदारी निभाए, लुधियाना में बड़ी कंपनियां CSR फंड नहीं करती खर्च

इंडस्ट्री अच्छे माहौल से ही चलती है। कांग्रेस ने इंडस्ट्री को अच्छा माहौल दिया है। लुधियाना इंडस्ट्री में 150 करोड़ का सीएसआर का पैसा है लेकिन इंडस्ट्री इसके लिए भाग जाती है।यह बात कैबिनेट मंत्री आशु ने उद्यमियों के साथ रूबरू कार्यक्रम के दाैरान कही।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 01:53 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 01:53 PM (IST)
कैबिनेट मंत्री आशु बोले-इंडस्ट्री अपनी जिम्मेदारी निभाए, लुधियाना में बड़ी कंपनियां CSR फंड नहीं करती खर्च
कैबिनेट मंत्री आशु उद्यमियों से रूबरू हुए। (जागरण)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। इंडस्ट्री अच्छे माहौल से ही चलती है। कांग्रेस ने इंडस्ट्री को अच्छा माहौल दिया है। लुधियाना इंडस्ट्री में 150 करोड़ का सीएसआर का पैसा है, लेकिन इंडस्ट्री इसके लिए भाग जाती है। कंपनियां इंडस्ट्रीयल इलाकों को सीएसआर से बेहतर कर सकती है। 20 नही हम 40 करोड़ इंडस्ट्री को दिलाएंगे, लेकिन इंडस्ट्री भी अपनी जिम्मेदारी निभाए।

यह बात कैबिनेट मंत्री आशु ने उद्यमियों के साथ रूबरू कार्यक्रम के दाैरान कही। वहीं विधायक संजय तलवाड़ ने कहा कि 200 करोड रुपये नगर निगम और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट से ईस्ट इलाके में खर्च करवाया है। कई इंडस्ट्री अनाथोराइज्ड इलाकों में है। इंडस्ट्री लगाने से पूर्व इसकी जांच होनी चाहिए।

31000 करोड़ का कर्ज अकाली हमें दे गए

इसके अलावा वित मंत्री मनप्रीत बादल ने कहा कि 31000 करोड़ का कर्ज अकाली हमें दे गए। हर साल हमारे किश्तें खड़ी कर गए। अब हम सब कुछ क्लियर कर रहे है। हमारी प्राथमिकता थी कर्जमुक्त होने की है। इसमें काफी हद तक सफल हो गए है। हिमाचल और जम्मू-कश्मीर को पंजाब के मुकाबले अधिक रियायते दी गई फिर भी पंजाब अपने बलबूते खड़ा हो गया। आगे भी सरकार इंडस्ट्री काे प्रफुल्लित करने में काेई कसर नहीं छाेड़ेगी। इसके अलावा फास्टनर मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन के प्रधान नरिंदर भमरा ने कहा कि बोगस बिलिंग करने वालों के चलते सही लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें-उद्यमियों काे लुभाने पहुंचे चन्नी सरकार के दाे मंत्री, लुधियाना के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 20 करोड जारी करने का एलान

chat bot
आपका साथी