एक दिन के लिए पंजाब की राजधानी बनेगा लुधियाना, कैबिनेट मीटिंग के लिए चमकने जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स

लुधियाना एक दिन के लिए सूबे की राजधानी बन जाएगी। इसी दिन मुख्यमंत्री ने लुधियाना में कैबिनेट की बैठक भी रखी है। जिला प्रशासन बैठक की तैयारियों में जुट गया है। हालांकि प्रशासनिक अफसर अभी यह स्पष्ट नहीं कर रहे हैं कि कैबिनेट की बैठक कहां होगी।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 11:58 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 11:58 AM (IST)
एक दिन के लिए पंजाब की राजधानी बनेगा लुधियाना, कैबिनेट मीटिंग के लिए चमकने जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स
-जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स के बचत भवन में प्रस्तावित है कैबिनेट की बैठक

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में पहली बार पंजाब कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल 27 को लुधियाना में जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स के बचत भवन में बैठक होगी। कैबिनेट की बैठक से पहले जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स को चमकाने का काम शुरू कर दिया गया है। एंट्री प्वाइंट से लेकर जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स के अलग अलग हिस्सों को भी चमकाया जा रहा है। बैठक बचत भवन में प्रस्तावित है इसलिए जिला प्रशासन ने बचत भवन को अंदर व बाहर से पेंट करना शुरू कर दिया।

यही नहीं बचत भवन में कुछ नया फर्नीचर भी लगाया जा रहा है। बचत भवन को अपडेट करने में कर्मचारी दिन रात जुटे हैं। 27 अक्तूबर को मुख्यमंत्री समेत तमाम मंत्री लुधियाना में इंवेस्टर पंजाब समिट में हिस्सा लेने आ रहे हैं। मंत्रियों के साथ साथ उनके विभागों के अफसर भी समिट में शामिल हो रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री से लेकर तमाम मंत्री व अफसर एक दिन के लिए लुधियाना में जुटेंगे।

यह भी पढ़ें-Punjab Weather Alert! पंजाब में करवाचाैथ पर बारिश, लुधियाना सहित कई जिलों में तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि

जिला प्रशासन बैठक की तैयारियों में जुटा

इस तरह लुधियाना एक दिन के लिए पंजाब की राजधानी बन जाएगी। इसी दिन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने लुधियाना में कैबिनेट की बैठक भी रखी है। जिला प्रशासन बैठक की तैयारियों में जुट गया है। हालांकि प्रशासनिक अफसर अभी यह स्पष्ट नहीं कर रहे हैं कि कैबिनेट की बैठक कहां होगी। लेकिन अफसर बचत भवन को मीटिंग के लिए ही तैयार करवा रहे हैं। प्रशासन ने बचत भवन के गेट तक सड़क को डबल लेन बना दिया है। रोड पर पेंट से मार्किंग कर दी गई है। इसके अलावा बैठक काे लेकर जिला प्रशासन और पुलिस चाैकस नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें-Punjab Politics: कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य बाजवा बाेले- मैं कैप्टन की दाेस्त Aroosa Alam से कभी नहीं मिला

chat bot
आपका साथी