लुधियाना में CA शालिनी गुप्ता इकोनोमिक सेल व अविनाश कुमार भाजपा बुद्धिजीवी सेल के जिला संयोजक नियुक्त

लुधियाना में भारतीय जनता पार्टी लुधियाना के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के निर्देशानुसार अविनाश कुमार शर्मा को बुद्धिजीवी सेल व सीए शालिनी गुप्ता को इकोनोमिक सेल का जिला संयोजक नियुक्त किया है।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 09:54 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 09:54 AM (IST)
लुधियाना में CA शालिनी गुप्ता इकोनोमिक सेल व अविनाश कुमार भाजपा बुद्धिजीवी सेल के जिला संयोजक नियुक्त
बीजेपी लुधियाना के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने अविनाश कुमार व सीए शालिनी गुप्ता को सम्मानित किया।

लुधियाना, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी लुधियाना के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के निर्देश के अनुसार व सह जिला प्रभारी लुधियाना विपन महाजन से विचार विमर्श करने के बाद लुधियाना भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने के लिए आज अविनाश कुमार शर्मा को बुद्धिजीवी सेल व  सीए शालिनी गुप्ता को इकोनोमिक सेल का जिला संयोजक नियुक्त किया है। इस अवसर पर जिला प्रधान पुष्पेंद्र  सिंगल ने कहा कि अविनाश कुमार शर्मा पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के इस्टेट विभाग से रिटायर्ड आफिसर हैं और एक प्रबुद्ध व्यक्तितत्व का मालिक हैं। मुझे विश्वास है अविनाश कुमार शर्मा भाजपा की विचारधारा एवं नीतियों को प्रबुद्ध वर्ग तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा कि सीए शालिनी गुप्ता भाजपा की कर्मठ कार्यकर्त्ता रही है। शालिनी गुप्ता चेयरपर्सन लुधियाना ब्रांच आफ NIRC आफ ICAI . मेंबर आफ जिला टेक्स बार एसोसिएशन, मेंबर आफ इंदिरेक्ट टैक्सेज कंसलटेंट एसोसिएशन (ITCA) रही है।  भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने अविनाश कुमार शर्मा व सीए शालिनी गुप्ता को सेल का संयोजक बनाने पर सिरोपा डालकर सन्मानित किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा कि 70 साल के इतिहास में यह पहली बार है कि जब उद्योग जगत को सबसे कम कारपोरेट टैक्स देना पड़ रहा है। यह सिर्फ पीएम मोदी सरकार की नीतियों के कारण ही हुआ है। भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा कि 5-6 साल पहले हमारी अर्थव्यवस्था डिजास्टर की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन इस पर मोदी सरकार ने रोक लगाई। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुनील मौदगिल, इंदर अग्रवाल को लोकल बाडी सेल का जिला संयोजक, सीए अश्वनी गुप्ता, भाजपा मीडिया सचिव डा. सतीश कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी