12 बजे तक दुकान खोलने का फैसला व्यापारियों को मंजूर नहीं : मेहरा

पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल ने जिला प्रशासन की और से दुकाने खोलने के समय मे बदलाव की निदा की है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 08:38 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 08:38 PM (IST)
12 बजे तक दुकान खोलने का फैसला व्यापारियों को मंजूर नहीं : मेहरा
12 बजे तक दुकान खोलने का फैसला व्यापारियों को मंजूर नहीं : मेहरा

जागरण संवाददाता, लुधियाना : पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल ने जिला प्रशासन की और से दुकाने खोलने के समय मे बदलाव की निदा की है। राज्य महासचिव सुनील मेहरा, जिला चेयरमैन पवन लहर, हलका सेंट्रल यूनिट प्रधान राजीव अरोड़ा, सुंदर नगर होजरी एसोसिएशन यूनिट महासचिव पवन मल्होत्रा ने मिलकर पंजाब सरकार के विरुद्ध गोशाला रोड पर रोष प्रदर्शन किया।

मेहरा ने कहा कि कैप्टन अमरिदर सिंह द्वारा लुधियाना में सुबह पांच बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक सभी दुकानों को खोलने की छूट दी है, वे व्यापारियों के हक में नहीं हैं। बाजार में अधिकतर दुकानें 10 बजे के बाद खुलती है। अगर दुकानदार 10 बजे आएंगे तो 12 बजे फिर उनको अपनी दुकानें बंद करनी पड़ेगी। ऐसे में उन्हें दुकानदारी का समय ही नहीं मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि कैप्टन अफसरशाही के कहने पर अपने हिसाब से दुकानों को खोल रहे हैं, जबकि उन्होंने व्यापारियों से कोई बात नहीं की। उन्हें आदेश देने से पहले व्यापारियों से भी परामर्श करना चाहिए था। पवन लहर ने कहा कि जरूरी वस्तुओं की दुकान सुबह पांच से 12 और बाकी जो दुकान है उनको शाम तीन बजे तक की छूट देनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी