14 सितंबर तक हड़ताल पर रहेंगे कांट्रैक्ट कर्मी

कांट्रैक्ट बस मुलाजिमों की हड़ताल शुक्रवार को पांचवें दिन में पहुंच गई। इस दौरान लुधियाना बस स्टैंड पर पहुंचे कई यात्री वापस लौटते दिखे जबकि कइयों ने निजी बसों में सफर किया। कांट्रैक्ट बस मुलाजिम एसोसिएशन का शिष्टमंडल शक्रवार को चंडीगढ़ मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना प्रदर्शन करने पहुंचा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 09:07 PM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 09:07 PM (IST)
14 सितंबर तक हड़ताल पर रहेंगे कांट्रैक्ट कर्मी
14 सितंबर तक हड़ताल पर रहेंगे कांट्रैक्ट कर्मी

जागरण संवाददाता, लुधियाना : कांट्रैक्ट बस मुलाजिमों की हड़ताल शुक्रवार को पांचवें दिन में पहुंच गई। इस दौरान लुधियाना बस स्टैंड पर पहुंचे कई यात्री वापस लौटते दिखे, जबकि कइयों ने निजी बसों में सफर किया। कांट्रैक्ट बस मुलाजिम एसोसिएशन का शिष्टमंडल शक्रवार को चंडीगढ़ मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना प्रदर्शन करने पहुंचा है। फिलहाल बस स्टैंड पर कुछ मुलाजिम बसों के परिचालन को ठप बनाने के लिए पैनी नजर रख रहे हैं।

आंदोलन के बारे में यूनियन के नेता शमशेर सिंह ने कहा कि प्रदेश में मुलाजिमों की हड़ताल 14 सितंबर तक जारी रहेगी। यूनियन नेता दिलीप सिंह ने कहा कि सरकार को हठ त्यागकर अब मुलाजिमों की मांगें मान लेनी चाहिए। महाप्रबंधक जसपाल सिंह सग्गू ने कहा कि कांट्रैक्ट बस मुलाजिमों का शिष्टमंडल चंडीगढ़ गया, लेकिन हड़ताल नहीं खत्म हो पाई है।

यात्रियों के साथ हो रहा धक्का

बस स्टैंड पर यात्री सुखबीर सिंह, चमन लाल, जसवीर सिंह, बलकार सिह ने कहा कि उन्हें जरूरी काम से दिल्ली जाना था, लेकिन बसे नहीं मिलने से मुश्किल हो रही है। यात्री प्रदीप संस्कार, राकेश शर्मा, विपन वर्मा, अखिलेश सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार पब्लिक को परेशान करने पर तुली है। अभी ट्रेन में रिजर्व टिकट के बिना सफर नहीं कर सकते और ऊपर से बस सर्विस बंद है। अब हम क्या करें।

chat bot
आपका साथी