चिकन कार्नर के बाहर दो गुटों के विवाद में चली गोलियां, 17 पर केस

जीटी रोड लुधियाना साइड पर एक चिकन कार्नर के बाहर दो गुटों के बीच जमकर फायरिग हुई। दोनों गुटों के 17 लोगों के खिलाफ थाना सिटी जगराओ में इरादा कत्ल और असलहा एक्ट के अधीन मुकदमा दर्ज किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 07:35 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 07:35 PM (IST)
चिकन कार्नर के बाहर दो गुटों के विवाद में चली गोलियां, 17 पर केस
चिकन कार्नर के बाहर दो गुटों के विवाद में चली गोलियां, 17 पर केस

संवाद सहयोगी, जगराओं : जीटी रोड लुधियाना साइड पर एक चिकन कार्नर के बाहर दो गुटों के बीच जमकर फायरिग हुई। दोनों गुटों के 17 लोगों के खिलाफ थाना सिटी जगराओ में इरादा कत्ल और असलहा एक्ट के अधीन मुकदमा दर्ज किया गया है।

एएसआइ दर्शन सिंह के मुताबिक जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी निवासी गांव फतेहगढ़ सीविया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके चिकन कार्नर पर काफी ग्राहक बैठे हुए थे । रात 9:15 बजे के करीब बाहर शोर मचाया जा रहा था। शोर सुनकर वह बाहर आया तो देखा कि कुछ लोग आपस में बहस कर रहे थे। इसमें से एक पक्ष से हरमन कलेर, मनदीप सिंह निवासी शेरपुर चौक और शिवम जगराओं उनकी दुकान के पास खड़े हो गए। दूसरे पक्ष के गुलशन कुमार उर्फ शेरू , खीरा, मोनू और मिटू सभी निवासी गांव कोठे शेरजंग व उनके 8-10 साथी दूसरी तरफ खड़े हो गए। वे हरमन निवासी अमरगढ कलेर से बहस कर रहे थे। इस दौरान गुलशन कुमार उर्फ शेरू की पार्टी ने हरमन पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। दूसरे गुट के हरमन कलेर ने शेरू आदि पर पिस्टल, रिवाल्वर से फायर करने शुरू कर दिए। इधर खीरा और मिटू ने गुलशन कुमार उर्फ शेरू से भी फायर करने को कहा तो उसने भी फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में कोई भी व्यक्ति जख्मी नहीं हुआ। जसप्रीत सिंह की शिकायत पर हरमन सिंह निवासी अमरगढ़ कलेर, मनदीप सिंह निवासी शेरपुर चौक, शिवम जगराओं, गुलशन कुमार उर्फ शेरू ,खीरा , मोनू ,मिटू निवासी कोठे शेरजंग और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना सिटी में मुकदमा दर्ज किया गया है। एएसआई दर्शन सिंह ने बताया की मौके पर से तीन कारतूस के खोल बरामद किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी