संपत्ति में पिता का हिस्सा भी चाहता था पलविंदर

संपत्ति के विवाद में गोली मार कर छोटे भाई की हत्या करने वाले बेकरी कारोबारी पलविंदर सिंह को बुधवार को थाना सदर की पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस अब तक हत्या के लिए इस्तेमाल की गई पिस्तौल को बरामद नहीं कर पाई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 06:44 AM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 06:44 AM (IST)
संपत्ति में पिता का हिस्सा भी चाहता था पलविंदर
संपत्ति में पिता का हिस्सा भी चाहता था पलविंदर

जासं, लुधियाना : संपत्ति के विवाद में गोली मार कर छोटे भाई की हत्या करने वाले बेकरी कारोबारी पलविंदर सिंह को बुधवार को थाना सदर की पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस अब तक हत्या के लिए इस्तेमाल की गई पिस्तौल को बरामद नहीं कर पाई है।

गगनदीप सिंह के घर पर मातम का माहौल था। मोहाली में रहने वाली गगनदीप की सास कमल दोसांझ ने बताया कि पलविदर के लालच ने दो परिवारों को तबाह कर दिया। छोटा भाई जान से गया और बड़ा जेल में जिंदगी काटेगा। पलविदर पहले से ही संपत्ति को लेकर झगड़ा करता था। बंटवारे के समय उसने महंगी संपत्ति अपने नाम करवाने की बात रखी। वहीं, गगनदीप का स्वभाव अलग था। वह अपने पिता हरजीत सिंह बिद्रा से कहता था कि पलिवंदर को जो कुछ चाहिए, वह उसे दे दें। पलविंदर ने जो मांगा उसे दे दिया गया। उसे मकान भी अलग दिया गया। उसे अब उनकी जिंदगी में दखल बंद करने की सलाह भी दी थी। संपत्ति के हरजीत सिंह, पलविंदर सिंह और गगनदीप सिंह के तीन हिस्से बनते थे। पलविंदर को उसका हिस्सा दे दिया गया था। गगनदीप के नाम पर अब तक कुछ नहीं किया गया था। पलविदर को शक था कि उसे अलग करने के बाद पिता गगनदीप को अपना हिस्सा दे सकते हैं।

सोमवार की रात पलविंदर पत्नी व दो बच्चों के साथ गगनदीप के घर पहुंचा। गगनदीप की तबीयत ठीक नहीं थी इसलिए उसकी पत्नी रूपमीत कौर उसके पैर दबा रही थी। गगनदीप ने अपनी पिस्तौल एक तरफ रखी हुई थी। बेटी पिस्तौल को अलमारी में रखने वाली थी। इसी बीच पलविदर ने पिस्तौल उठा लिया और गगनदीप की कनपटी पर गोली चला दी। इसके बाद उसने रूपमीत की ओर भी पिस्तौल तानी लेकिन वह भागकर दूसरे कमरे में चली गई।

नहर में फेंक दी पिस्तौल, गोताखोर कर रहे तलाश : एसएचओ

सदर थाना के प्रभारी जगदेव सिंह का कहना है कि पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने पिस्तौल नहर में फेंक दी है। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। पलविंदर को बुधवार को बसंत एवेन्यू स्थित उस कोठी में ले जाया गया जहां उसने छोटे भाई गगनदीप सिंह उर्फ गुड्डू की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने डेढ़ घंटे तक क्राइम सीन को समझा और जांच की।

chat bot
आपका साथी