हत्या की आशंका पर भाई ने कब्र से निकाला बहन का शव, जीजा पर लगाए संगीन आरोप Ludhiana News

महिला की मौत दो दिन पहले हुई थी और उसके पति ने बिना किसी को बताए उसके शव को जमीन में दफना दिया था।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Fri, 20 Sep 2019 01:45 PM (IST) Updated:Fri, 20 Sep 2019 03:19 PM (IST)
हत्या की आशंका पर भाई ने कब्र से निकाला बहन का शव, जीजा पर लगाए संगीन आरोप Ludhiana News
हत्या की आशंका पर भाई ने कब्र से निकाला बहन का शव, जीजा पर लगाए संगीन आरोप Ludhiana News

लुधियाना, जेएनएन। हत्या के शक में कबिरस्तान में दफनाए महिला के शव को पुलिस ने निकलवाकर जांच शुरू की है। महिला की मौत दो दिन पहले हुई थी और उसके पति ने बिना किसी को बताए उसके शव को जमीन में दफना दिया था। अरोप है कि महिला के पति ने गांव की ही युवती को भगाकर शादी कर ली थी।

 जानकारी देते हुए दिल्ली वासी महिताज अंसारी ने बताया कि उसकी बहन शाहजहां खातून की शादी जिला छपरा वासी इशराज अंसारी के साथ हुई थी जिससे उसके पांच बच्चे हैं। जीजा ने गांव की ही युवती को भगाकर शादी कर ली। इसके बाद बहन अपने बड़े बेटे बाहुअली के साथ लुधियाना ताजपुर रोड पर जेल के पीछे गुरु नानक देव नगर में रहने लगी थी मगर उसका पति छपरा में ही रह रहा था। वह उसे शादी के बाद अलग रहते हुए भी परेशान कर रहा था और मारपीट भी करता था। दो सितंबर को वह जबरदस्ती उसकी बहन के साथ रहने लगा था।

 अंसारी ने आरोप लगाया कि 15 सितंबर की रात को उसकी बहन की उसके पति ने हत्या कर दी और सुबह सभी को बोला कि उसकी अचानक मौत हुई और बिना किसी को बताए उसने कब्रिस्तान में शव को दफना दिया। इसके बाद जीजा वापस गांव चला गया था। वहां मौत संबंधी बताया। शक होने पर उसने वहां से ही पुलिस को इसकी सूचना दे दी थी। वीरवार दोपहर यहां पहुंचा और पुलिस को कार्रवाई करने के लिए आवेदन किया था जिस पर पुलिस ने कब्रिस्तान से शव को निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। 

थाना डिवीजन नंबर सात प्रभारी इंसपेक्टर हरजिंदर सिंह के अनुसार महिला के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को डॉक्टरों के बोर्ड से करवाया जाएगा। शव तीन दिन से जमीन में दबा होने के कारण बुरी तरह गल गया है और उसमें से बदबू आ रही थी। अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि महिला की मौत अचानक हुई है या उसकी हत्या की गई है। 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी