सतपाल बिरदी कांग्रेस एससी विग के उपचेयरमैन नियुक्त

कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए नौजवान सतपाल सिंह बिरदी को कांग्रेस एससी विग का उपचेयरमैन नियुक्त किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 08:09 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 08:09 PM (IST)
सतपाल बिरदी कांग्रेस एससी विग के उपचेयरमैन नियुक्त
सतपाल बिरदी कांग्रेस एससी विग के उपचेयरमैन नियुक्त

जेएनएन, श्री माछीवाड़ा साहिब : हलका समराला के विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों ने माछीवाड़ा ब्लाक में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए नौजवान सतपाल सिंह बिरदी को कांग्रेस एससी विग का उपचेयरमैन नियुक्त किया है। स्थानीय रोपड़ रोड़ पर स्थित करवाए समारोह के दौरान विधायक ढिल्लों ने सतपाल बिरदी को नियुक्ति पत्र सौंपा। सतपाल बिरदी ने विश्वास दिलाया कि वह पार्टी की मजबूती के लिए तनदेही से काम करेंगे। इस मौके नगर कौंसिल प्रधान सुरिंदर कुमार कुंदरा, कुलविंदर सिंह माणेवाल, सुखप्रीत सिंह झड़ौदी, रामजी दास बग्गी, पूर्व कौंसलर सुरिंदर कुमार छिदी, धर्मवीर सिंह धमी, मास्टर प्रकाश सिंह बैरसाल, जगतार सिंह, बेअंत सिंह, रकेश बसी, जगदेव सिंह, रविंदर कुमार कलसी, रूप लाल विर्दी, परमजीत सिंह नीलों, सुखविंदर सिंह मान, सोनू बेदी, किरपाल सिंह, दर्शन सिंह व सोनी विर्दी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी