लुधियाना-फिरोजपुर मुख्य मार्ग पर अब कोर्ट कांप्लेक्स केसामने पुल की दीवार टूटी

लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर नेशनल हाईवे अथारिटी द्वारा बनाए गए पुल की हालत रोजाना बद से बदतर होती जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 07:55 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 07:55 PM (IST)
लुधियाना-फिरोजपुर मुख्य मार्ग पर अब कोर्ट कांप्लेक्स  केसामने पुल की दीवार टूटी
लुधियाना-फिरोजपुर मुख्य मार्ग पर अब कोर्ट कांप्लेक्स केसामने पुल की दीवार टूटी

संवाद सहयोगी, जगराओं : लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर नेशनल हाईवे अथारिटी द्वारा बनाए गए पुल की हालत रोजाना बद से बदतर होती जा रही है। अभी कुछ दिन पहले ही इस पुल की स्थानीय शेरपुर चौक के नजदीक और अलीगढ के नजदीक पुल के ऊपरी हिस्से में सड़क के नीचे की मिट्टी खिसक जाने की खबरें सुर्खियों में रहीं। वहीं, अब स्थानीय कोर्ट कांप्लेक्स के मुख्य गेट के सामने पुल के ऊपरी हिस्से से दीवार टूट गई है। ऐसे में पुल निर्माण में लापरवाही सामने आने लगी है। ऐसे में इस पुल पर कभी भी कोई बड़ा हादसा होने का खतरा बन गया है। खास बात यह है कि कोर्ट कांप्लेक्स के गेट के अंदर जाने पर सबसे पहले एडीसी का कार्यालय है। इस संबंध में एसडीएम विकास हीरा से बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने फोन अटेंड नहीं किया। उधर, स्थानीय लोगों की मांग है कि इस पुल का निर्माण करने वाली कंपनी को इसे जल्द ठीक करने के लिए कहा जाए ताकि कोई बड़ा हादसा होने से पहले ही इसे रोक लिया जाए।

chat bot
आपका साथी