बड़ी शातिर निकलीं महिलाएं, शादी में आसानी से चुरा लिया दूल्हे की बहन का हार Ludhiana News

शादी समारोह के दौरान दो नौसरबाज महिलाएं बरात में शामिल होकर दुल्हे की बहन से तीन तोले का सोने का हार ले उड़ीं। चोरी हुए हार की कीमत करीब एक लाख आंकी गई है।

By Sat PaulEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 12:46 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 03:52 PM (IST)
बड़ी शातिर निकलीं महिलाएं, शादी में आसानी से चुरा लिया दूल्हे की बहन का हार Ludhiana News
बड़ी शातिर निकलीं महिलाएं, शादी में आसानी से चुरा लिया दूल्हे की बहन का हार Ludhiana News

खन्ना, जेएनएन। स्थानीय नेशनल जंज घर में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान दो नौसरबाज महिलाएं बरात में शामिल होकर दुल्हे की बहन से तीन तोले का सोने का हार ले उड़ीं। चोरी हुए हार की कीमत करीब एक लाख आंकी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों कील फुटेज खंगाल रही है।  

लड़के की बहन सिम्मी धीमान निवासी पुरानी सराय खन्ना ने बताया कि उसके भाई का विवाह समारोह जंज घर में चल रहा था। इसी बीच दो नौसरबाज महिलाएं काफी समय से विवाह समारोह में घूम रही थी। यह सोचकर उनसे किसी ने भी उनसे पूछताछ नहीं की कि हो सकता है कि महिलाएं लड़की पक्ष की तरफ से विवाह में शामिल हुई हों।

डोली विदा करने के उपरांत जब वह घर पहुंची तो उसने देखा कि उसका प्लास्टिक का कैरी बैग साइड से कटा हुआ था और उसमें पड़ा तीन तोले का सोने का हार गायब था। सिम्मी ने बताया कि नौसरबाज महिलाएं तब तक उसके साथ रहीं जब तक वह कार में सवार नहीं हो गई थी। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद जांच पड़ताल शुरू की। आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपित महिलाओं की पहचान का पता लग सके।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी