लुधियाना में शादी की हो गई थी तैयारी, फिर दुल्‍हन की मां ने रख दी अजीब शर्त और टूट गई Marriage

लुधियाना में रिश्ता पक्का होने के बाद शादी के कार्ड व डिब्बे बंट गए। दुल्हन की मां ने शर्त रख दी कि लड़का अपना मकान बेच कर नई जगह ले। उस मकान की रजिस्ट्री उसके नाम करवाई जाए। ऐसा नहीं करने पर शादी नहीं होगी।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 10:57 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 11:21 AM (IST)
लुधियाना में शादी की हो गई थी तैयारी, फिर दुल्‍हन की मां ने रख दी अजीब शर्त और टूट गई Marriage
लुधियाना में जानकारी देता हुआ पीड़ित रविंदर पाल सिंह।

लुधियाना, जेएनएन। रिश्ता पक्का होने के बाद शादी के कार्ड व डिब्बे बंट गए। 27 मई को आनंद कारज होने वाला था। इसी बीच दुल्हन की मां ने शर्त रख दी कि लड़का अपना मकान बेच कर नई जगह ले। उस मकान की रजिस्ट्री उसके नाम करवाई जाए। ऐसा नहीं करने पर शादी नहीं होगी। इतना बोल कर उसने शादी तोड़ दी।

दुल्हन की मां ने लड़के को पुश्‍तैनी घर बेच कर नया मकान लड़की के नाम करने की रख दी शर्त

समराला चौक स्थित गुरु अर्जुन देव नगर गली नंबर 10 निवासी रविंदर पाल सिंह उर्फ बाबा बर्गर वाला पिछले साल इस बात के लिए चर्चा में आया था कि वह बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा साहिब के बाहर उन बच्चों को फ्री बर्गर खिलाता था जो उसे पाठ पढ़ कर सुनाते थे। उसी रविंदर पाल ने बताया कि वह गुरु सिख है। कुछ समय पहले फेसबुक पर तलाकशुदा गुुरु सिख महिला के साथ उसकी पहचान हुई थी। दोनों के बीच प्यार हो गया। 13 जून को लड़की मां के साथ उनके घर आई।

शादी के लिए 27 जून रखा था दिन

रिश्ता तय कर शादी के लिए 27 जून दिन रखा गया। इसी बीच 15 जून को लड़की की मां फिर से उनके घर आई। उसने कहा कि गुरु अर्जुन देव नगर इलाका ठीक नहीं है। आप लोग अपना मकान बेच कर गिल नहर के आस पास कहीं ले लो। उन्होंने उसकी बात मान ली। उस दिन के बाद वह मंगेतर के साथ शिमलापुरी इलाके में मकान ढूंढता रहा। उसने मंगेतर को 40 हजार रुपये से अधिक की खरीदारी भी करवाई। हमने कार्ड बांट दिए। रिश्तेदारों को बुला लिया। रविंदर ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले मंगेतर की मां फिर से उनके घर आई। उसने कहा आप जहां भी नया मकान लेंगे। उसकी रजिस्ट्री उसके (दुल्‍हन के) नाम करनी होगी। हम इस बात पर राजी नहीं थे। इस बात पर वह यह बोलकर चली गई कि अब यह शादी नहीं होगी।

थानों में दर्ज नहीं की गई शिकायत 

रविंदर ने आरोप लगाया कि वह पहले शिकायत लेकर थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस के पास गया लेकिन उसे थाना डिवीजन नंबर सात में भेज दिया गया। दोनों थानों में उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। वहीं एसएचओ सतबीर सिंह का कहना है कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है। शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई जरूर की जाएगी।

यह भी पढ़ें-Covid Vaccination In Punjab: पंजाब में एक दिन में रिकाॅर्ड 1.14 लाख लोगों का टीकाकरण, टाॅप पर होशियारपुर

यह भी पढ़ें-Road Accident In Ludhiana: खन्ना में हाईवे पर सरिये से लदे खड़े ट्रक से टकराई यूपी की टूरिस्ट बस, दो की मौत

यह भी पढे़-पंजाब में भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन काे ग्रामीणाें ने नहीं करने दी शूटिंग जाना पड़ा वापस

chat bot
आपका साथी