ब्राह्मण समाज के उत्थान को लेकर पंजाब सरकार से मांगेंगे फंड : अजय वशिष्ठ

पंजाब सरकार द्वारा गठित ब्राह्मण भलाई बोर्ड पंजाब की मीटिग रुतबा रेस्टोरेंट में सनातन धर्म गुरु पंडित व सीनियर वाइस चेयरमैन ब्राह्मण भलाई बोर्ड अजय वशिष्ठ की अगुआई में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 08:53 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 08:53 PM (IST)
ब्राह्मण समाज के उत्थान को लेकर पंजाब सरकार से मांगेंगे फंड : अजय वशिष्ठ
ब्राह्मण समाज के उत्थान को लेकर पंजाब सरकार से मांगेंगे फंड : अजय वशिष्ठ

संस, लुधियाना : पंजाब सरकार द्वारा गठित ब्राह्मण भलाई बोर्ड पंजाब की मीटिग रुतबा रेस्टोरेंट में सनातन धर्म गुरु पंडित व सीनियर वाइस चेयरमैन ब्राह्मण भलाई बोर्ड अजय वशिष्ठ की अगुआई में हुई। मीटिग में ब्राह्मण समाज की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर पंडित अजय वशिष्ठ ने कहा कि ब्राह्मण समाज के उत्थान को लेकर कमेटी सदस्य वचनवद्ध है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के बढ़ावा को लेकर जो भी कार्य रुके हुए हैं, उनको पहल के आधार पर करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पटियाला में भगवान परशुराम चेयर की पुर्नस्थापना को लेकर पंजाब सरकार से मिलकर इसके लिए फंड की मांग की जाएगी। इसके अलावा फगवाड़ा के पास तीर्थ घाटी में निर्मित भगवान परशुराम की मूर्ति को हेरिटेज की मांग की जाएगी। इस दौरान पंजाब सरकार का धन्यवाद भी किया, जिन्होंने वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी है।

इस अवसर पर ब्राह्मण भलाई बोर्ड के चेयरमैन शेखर शुक्ला रोपड़, वाइस चेयरमैन कृष्ण शर्मा काकू अमृतसर, मैंबर रवि शर्मा मोगा, रविश जालधंर, सुनील दत, डा. हरिदेव अग्निोहोत्री, संदीप बजाज, विशाल कृष्ण शास्त्री, पंडित राजन शर्मा, अश्वनी शर्मा आदि सदस्यगण शामिल थे।

chat bot
आपका साथी