कनाडा भेजने का झांसा देकर 7.50 लाख ठगे

स्टडी वीजा पर कनाडा भेजने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने 7.50 लाख रुपये की ठगी मार ली। थाना दुगरी पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एएसआई मंजीत सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान दुगरी फेस 2 में रहने वाले हरप्रीत सिंह के रूप में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 07:20 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 07:20 PM (IST)
कनाडा भेजने का झांसा देकर 7.50 लाख ठगे
कनाडा भेजने का झांसा देकर 7.50 लाख ठगे

जागरण संवाददाता लुधियाना : स्टडी वीजा पर कनाडा भेजने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने 7.50 लाख रुपये की ठगी मार ली। थाना दुगरी पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एएसआई मंजीत सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान दुगरी फेस 2 में रहने वाले हरप्रीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने उसी इलाके में रहने वाले विजय कपूर की शिकायत पर केस दर्ज किया। विजय ने अपने बयान में बताया कि आरोपित ने सोची समझी साजिश के तहत उसके बेटे को कनाडा में स्टडी वीजा पर भेजने का झांसा दिया। उसके मकान पर बैंक लोन करवाकर धोखे से ढाई लाख रुपए कमीशन हासिल कर ली। फिर उसके बेटे को कनाडा भेजने का झांसा देकर उनसे 5 लाख रुपये भी ले लिए। मगर बाद में न तो बेटे को कनाडा भेजा और न ही उसकी रकम वापस की। मनजीत सिंह ने कहा कि आरोपित की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी