पटियाला के हाेटल में जिस्मफरोशी, पुलिस आपत्तिजनक हालत में युवक-युवतियाें काे देख रह गई दंग; मालिक माैके से फरार

एसआइ महल सिंह की रेड के बाद इंचार्ज गुरप्रीत सिंह भिंडर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में गिरफ्तार 8 आरोपितों के अलावा होटल संचालक व मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया है इन दोनों की अभी पहचान नहीं हुई है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 10:56 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 01:32 PM (IST)
पटियाला के हाेटल में जिस्मफरोशी, पुलिस आपत्तिजनक हालत में युवक-युवतियाें काे देख रह गई दंग; मालिक माैके से फरार
शाही शहर में बड़े रैकेट का भंडाफाेड़ हुआ है। (सांकेतिक तस्वीर)

जासं, पटियाला। Raid In Patiala : थाना लाहौरी गेट एरिया में बस स्टैंड के पिछले हिस्से में बने एक होटल में चल रहे जिस्मफरोशी के अड्डे पर छापामारी कर पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। लाहौरी गेट पुलिस ने यह कार्रवाई शनिवार रात करीब 12 बजे की थी। मौके से एक महिला व तीन लड़कियों सहित चार ग्राहकों को पकड़ा गया है। आरोपितों युवकों की पहचान शुभम उम्र करीब 25 साल निवासी आदर्शन कालोनी, हिम्मत सिंह निवासी मैगजीन स्ट्रीट संगरूर, अनूप सिंह निवासी बनूड़ व अमरजीत सिंह निवासी सनौर के रूप में हुई है। सभी युवक व युवतियों की उम्र 20 से लेकर 25 साल के बीच है जबकि एक महिला 40 साल की है।

एसआइ महल सिंह की रेड के बाद थाना सिविल लाइन के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह भिंडर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में गिरफ्तार 8 आरोपितों के अलावा होटल संचालक व मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया है, इन दोनों की अभी पहचान नहीं हुई है।

यह है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार जिस्मफरोशी का यह अड्डा बस स्टैंड के पिछले हिस्से में बने होटल में चल रहा था। पकड़ा गया आरोपित अनूपबनूड़ शराब फैक्ट्री में काम करता है, जहां से वह इस होटल में अय्याशी करने आया था। अमरजीत सिंह सनौर का रहने वाला है, वह रात को होटल में रुका था। यह लोग रात को ठहरने वाले ग्राहक से 1500 से लेकर 3000 रुपये लेते थे। यही नहीं आम दिनों में इस होटल में रुकने वाले लोगों को भी लड़कियां मुहैया करवा दी जाती है। होटल का मालिक वकील सिंह उर्फ राजू और मैनेजर एक नेपाली व्यक्ति बताया जा रहा है, जिससे पुलिस पूछताछ करेगी। बताया जा रहा है कि उक्त होटल का मालिक डिमांड करने पर लड़कियां सप्लाई करता था और वहीं कुछ लोग बाहर से कॉल गर्ल लाने के इस होटल में रंगरलियां मनाते थे।

पहले भी विवादित रहा है होटल

इस होटल में पिछले तीन साल के दौरान करीब तीन मौतें हो चुकी हैं। इसमें 2 खुदकुशी के मामले हैं। तीन हफ्ते पहले इस होटल में राम सिंह (65) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति ने गलत दवा खाई थी। इससे पहले साल 2019-2020 के दौरान खुदकुशी के दो मामले थाना लाहौरी गेट में दर्ज हुए हैं। इन सभी केसों की डिटेल्स थाना सिविल लाइन के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह भिंडर वेरीफाई करवा रहे हैं।

शहर में जिस्मफरोशी के अड्डे पहले भी पकड़े

थाना सिविल लाइन पुलिस ने प्रेम नगर इलाके में हाल ही में जिस्मफरोशी का अड्डा पकड़ा था, वहीं पातड़ां में भी मसाज सेंटर के अंदर जिस्मफरोशी करने का मामला पकड़ा गया था। इसके अलावा थाना अर्बन एस्टेट इलाके में भी बड़े स्तर पर ऐसे अड्डा चल रहा है, जिसका हाल ही में विवाद भी हुआ था।

यह भी पढ़ें-बदमाश बेलगाम : एंडेवर में बेटों को बिठा भटूरे लेने उतरी कारोबारी की पत्नी, दो नशेड़ी कार ले भागे; नौकरानी के शोर मचाने पर पकड़े

यह भी पढ़ें-पंजाब में अदाणी ग्रुप के विरोध के चक्कर में सैकड़ों युवा हुए बेरोजगार, इनमें ज्यादातर किसानों के बच्चे

chat bot
आपका साथी