लुधियाना के गांव माजरी में खूनी टकराव में बेसबाल से युवक की हत्या, गोली से एक घायल
पुलिस ने गांव माजरी निवासी गुरमीत उर्फ मिंटू की शिकायत पर मनप्रीत सिंह तथा उसके 6 अज्ञात साथियों पर हत्या के आरोप में केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपितों ने उन पर हमला कर दिया।
लुधियाना, जेएनएन। गांव माजरी में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हुए खूनी टकराव में एक गुट ने युवक के कंधे में गोली मार घायल कर दिया। जबकि दूसरे गुट ने बेसबाल से एक युवक के सिर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान पीजीआई में उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पहुंची थाना सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। एक पक्ष के खिलाफ पुलिस ने हत्या प्रयास तथा दूसरे पक्ष पर हत्या के आरोप में केस दर्ज करके तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। शव का पोस्टमार्टम भी सोमवार को कराया जाएगा। एसएचओ जगदेव सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान डेहलों निवासी हरविंदर सिंह उर्फ रवि (25) के रूप में हुई। जबकि ईएसआई में भर्ती गोली से घायल युवक गांव मजारी निवासी मनप्रीत सिंह (25) है। पकड़े गए आरोपित गांव माजरी निवासी इकबाल सिंह उर्फ लाडी, गुरमीत सिंह उर्फ मिंटू था सतपाल उर्फ पाली हैं। उन्हें सोमवार अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस ने गांव माजरी निवासी गुरमीत उर्फ मिंटू की शिकायत पर मनप्रीत सिंह तथा उसके 6 अज्ञात साथियों पर हत्या के आरोप में केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपितों ने उन पर हमला कर दिया। उन लोगों ने हरविंदर सिंह उर्फ रवि के सिर पर लाठियों से गंभीर वार किए। उसे इलाज के लिए चंडीगढ़ के पीजीआइ में भर्ती कराया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।
दूसरी और पुलिस ने गांव माजरी निवासी मनप्रीत सिंह की शिकायत पर डेहलों निवासी रवि, गांव माजरी निवासी मिंटू, इकबाल सिंह, लाडी तथा एक अज्ञात व्यक्ति पर हत्या प्रयास का मामला दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि शुक्रवार रात 8.40 बजे भलवान ढाबे के पास आरोपितों ने उनके साथ गाली गलौज किया, लाडी ने जान से मारने की नीयत से उस पर सीधा फायर किया। वो गोली उसके कंधे में लगी।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें