महावीर जैन युवक संघ केचौथे रक्तदान कैंप की तैयारियां पूर्ण

वर्तमान आचार्य सम्राट ध्यान योगी गुरुदेव डा. श्री शिव मुनि म. सा. की आज्ञानुवर्तिनी जैन गगन चंद्रिका महासाध्वी चंदा जी म. की बगिया के महकते पुष्प समता विभूति तपचंद्रिका श्रमणी गौरव सरलमना महासाध्वी वीणा महाराज नवकार आराधिका श्री सुनैन्या म.सा. प्रवचन प्रभाविका भास्कर संचिता महाराज म.सा. महासाध्वी अरणवी म. नवदीक्षित श्री अर्शिया म. ठाणा-5 के सानिध्य में चौथा विशाल रक्तदान कैंप व फिजियोथैरेपी कैंप का आयोजन रविवार को एस एस जैन स्थानक सिविल लाइंस प्रांगण में लगाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 05:28 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 06:36 PM (IST)
महावीर जैन युवक संघ केचौथे रक्तदान कैंप की तैयारियां पूर्ण
महावीर जैन युवक संघ केचौथे रक्तदान कैंप की तैयारियां पूर्ण

संस, लुधियाना : वर्तमान आचार्य सम्राट ध्यान योगी, गुरुदेव डा. श्री शिव मुनि म. सा. की आज्ञानुवर्तिनी जैन गगन चंद्रिका महासाध्वी चंदा जी म. की बगिया के महकते पुष्प समता विभूति तपचंद्रिका श्रमणी गौरव सरलमना महासाध्वी वीणा महाराज, नवकार आराधिका श्री सुनैन्या म.सा., प्रवचन प्रभाविका भास्कर संचिता महाराज म.सा., महासाध्वी अरणवी म., नवदीक्षित श्री अर्शिया म. ठाणा-5 के सानिध्य में चौथा विशाल रक्तदान कैंप व फिजियोथैरेपी कैंप का आयोजन रविवार को एस एस जैन स्थानक सिविल लाइंस प्रांगण में लगाया जा रहा है। कैंप को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस अवसर पर एसएस जैन सभाध्यक्ष अरिदमन जैन, महामंत्री प्रमोद जैन ने कहा कि महावीर जैन युवक संघ के अध्यक्ष संजय जैन की अगुआई में चौथा विशाल कैंप महावीर भवन में प्रात 10 से 4 बजे तक लगाया जाएगा। इसमें शहर के विभिन्न अस्पतालों की टीमों के विशेषज्ञ डाक्टर रक्त एकत्रित करेंगे।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा गुरु कृपा सेवा सोसायटी के वैभव जैन की अगुवाई में फिजियो थैरेपी कैंप भी लगाया जाएगा। जो 10 से 2 बजे तक होगा। इस दोनों भव्य उत्सव को लेकर संघ व सोसायटी सदस्यों की ओर से डयूटियां लगा दी गई है। समारोह का शुभारंभ संतों के सानिध्य में नवकार मंत्र के उच्चारण के बीच होगा।

chat bot
आपका साथी