लुधियाना में भाजयुमो ने चार मंडल अध्यक्ष किए नियुक्त, नितिन शर्मा को डाबा लोहारा की सौंपी कमान

भाजयुमो के जिला प्रधान कुशाग्र कश्यप ने चार मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। नितिन शर्मा को डाबा लोहारा मंडल प्रदीप सिंह को टिब्बा रोड मंडल दाव गांधी को हैबोवाल मंडल और सुशील सहदेव को भारत नगर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 04:44 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 04:44 PM (IST)
लुधियाना में भाजयुमो ने चार मंडल अध्यक्ष किए नियुक्त, नितिन शर्मा को डाबा लोहारा की सौंपी कमान
भाजयुमो के जिला प्रधान कुशाग्र कश्यप ने चार मंडल अध्यक्षों की घोषणा की।

लुधियाना, जेएनएन। भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पिंदर सिंगल के दिशा निर्देश पर भाजयुमो के जिला प्रधान कुशाग्र कश्यप ने शहर के चार मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। नितिन शर्मा को डाबा लोहारा मंडल, प्रदीप सिंह को टिब्बा रोड मंडल, दाव गांधी को हैबोवाल मंडल और सुशील सहदेव को भारत नगर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नियुक्ति के तुरंत बाद सभी नवनियुक्त युवा मोर्चा अध्यक्षों ने कुशाग्र कश्यप को आश्वासन दिया कि वे वह पार्टी के विस्तार व मोदी सरकार की जनहितैषी नीतियों को घर घर पहुंचाएंगे।

नए अध्यक्षों के चयन के लिए घंटाघर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में डाबा लोहारा मंडल प्रधान पंकज शर्मा, टिब्बा रोड के मंडल प्रधान जसदेव तिवारी, हैबोवाल मंडल प्रधान गौरव अरोड़ा व भारत नगर मंडल प्रधान राकेश कुमार जग्गी से विचार विमर्श किया।

इस मौके पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं भाजयुमो जिला प्रभारी महेश दत्त शर्मा, जिला भाजपा सचिव नवल जैन, भूषण गोयल, भजुयमो के उपाध्यक्ष एवं हैबोवाल मंडल प्रभारी कशिश रतड़ा, डाबा लोहारा मंडल प्रभारी, ललित चौहान, उपाध्यक्ष अभिषेक सिंगल, टिब्बा रोड मंडल प्रभारी विनोद गौतम, प्रेस सचिव कुनाल शर्मा, आशीष सपरा व अन्य मौजूद थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी