लुधियाना में भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव सिमर सिंह चंढोक ने छोड़ी पार्टी, फेसबुक पर दी जानकारी

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला महासचिव सिमर सिंह चंढोक ने पार्टी को अलविदा कर दिया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा में समर सिंह चेहरे के तौर पर बड़े नेता थे और वह युवा मोर्चा के जिला प्रधान के दावेदारों में से भी एक थे।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 09:05 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 09:05 AM (IST)
लुधियाना में भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव सिमर सिंह चंढोक ने छोड़ी पार्टी, फेसबुक पर दी जानकारी
लुधियाना के सिमर सिंह चंढोक ने फेसबुक पर की पोस्ट।

लुधियाना, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला महासचिव सिमर सिंह चंढोक ने पार्टी को अलविदा कर दिया है। सिमर सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर पार्टी के युवा मोर्चा जिला महासचिव से त्यागपत्र देने की बात पोस्ट की है। सिमर सिंह लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी छोड़ने की कवायद में जुटे थे और आखिरकार सोमवार सुबह उन्होंने फेसबुक के जरिए अपने समर्थकों को यह जानकारी साझा कर दी। भारतीय जनता युवा मोर्चा में समर सिंह चेहरे के तौर पर बड़े नेता थे और वह युवा मोर्चा के जिला प्रधान के दावेदारों में से भी एक थे। किसान आंदोलन के वक्त से ही सिमर सिंह पार्टी से अलग होने पर विचार कर रहे थे।

सिमर सिंह चंडोक ने बताया कि वह पार्टी नेताओं से दुखी थे इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ दी है आगे वह किस पार्टी में जाएंगे अभी इस पर उन्होंने कोई फैसला नहीं किया है। बताया जा रहा है युवा मोर्चा में जिला प्रधान ना बनाए जाने से वह पार्टी नेताओं से भी नाराज थे क्योंकि वह खुद को युवा मोर्चा का प्रबल दावेदार मान रहे थे जबकि उनकी जगह कुशाग्र कश्यप को जिला प्रधान की बागडोर सौंपी गई।

chat bot
आपका साथी