जमात-ए-सलमानी बिरादरी ने युवा नेताओं को किया सम्मानित

अकबर सलमानी ने कहा कि साबिर हुसैन व जतिदर गोरियन हमेशा गरीबों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होते हैं। इनके कार्य करने से भाजपा को बल मिलेगा और समाज के अंदर यह अच्छे कार्य करने में प्रयासरत रहेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 05:53 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 05:53 PM (IST)
जमात-ए-सलमानी बिरादरी ने युवा नेताओं को किया सम्मानित
जमात-ए-सलमानी बिरादरी ने युवा नेताओं को किया सम्मानित

संसू, लुधियाना : आल इंडिया जमात-ए-सलमानी बिरादरी के संगठन मंत्री अकबर सलमानी की अध्यक्षता में मीटिंग की गई। इसमें साबिर हुसैन सलमानी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष और जतिदर गोरियन को जिला युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बनने पर सम्मानित किया गया।

अकबर सलमानी ने कहा कि साबिर हुसैन व जतिदर गोरियन हमेशा गरीबों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होते हैं। इनके कार्य करने से भाजपा को बल मिलेगा और समाज के अंदर यह अच्छे कार्य करने में प्रयासरत रहेंगे। दोनों युवा पहले भी भाजपा में अनेक को पदों पर कार्य कर चुके हैं। इस मौके पर महमूद हुसैन, सलमानी मोहम्मद, अनीश सलमानी, पंजाब प्रदेश प्रभारी नईम अहमद लवली, पंजाब मालवा प्रधान मोहम्मद अब्बास सलमानी, चेयरमैन अब्दुल रहमान सलमानी, सरपरस्त शाहिद सलमानी, उपाध्यक्ष मोहम्मद रफी सलमानी, खजांची मयूर सलमानी, सलाहकार सोहेल सलमानी, रईस अहमद सलमानी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी