Deen Dayal Upadhyay: लुधियाना में भाजपाइयाें ने दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि भेंट कर किया याद

भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस जिला मुख्यालय में मनाया गया। इस दाैरान पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को अपने जीवन की भावी दिशा के लिए चुना था। उन्हाेंने देशवासियाें में नई चेतना जगाई।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 09:38 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 09:38 AM (IST)
Deen Dayal Upadhyay: लुधियाना में भाजपाइयाें ने दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि भेंट कर किया याद
पंडित दीनदयाल उपाध्या के जन्मदिवस पर उनके चित्र को नमन करते भाजपा के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता। (जेएनएन)

लुधियाना, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस जिला मुख्यालय में मनाया गया। इस मौके पर भाजपा पंजाब के महामंत्री जीवन गुप्ता, उपाध्यक्ष परवीन बंसल, जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल, अशोक लूंबा विशेष रूप से शामिल हुए।

इस दाैरान पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को अपने जीवन की भावी दिशा के लिए चुना था। 1937 में वह संघ से तब जुड़े, जब वह कानपुर में बीए कर रहे थे। उस दौर में कानपुर कांग्रेस, कम्युनिस्ट और सोशलिस्ट आंदोलनों का गढ़ माना जाता था। भाजपा पंजाब महामंत्री जीवन गुप्ता ने कहा की पंडित दीनदयाल ने जिस तरह से देश के लोगों को एकजुट करने का काम किया वह कोई युगपुरुष ही कर सकता है।

भाजपा के महामंत्री कांतेन्दु शर्मा व राम गुप्ता ने बताया की लुधियाना भाजपा के 23 मंडलों में भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपध्याय का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान जिला महासचिव कांतेंदु शर्मा, राम गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुनील मौदगिल, राजेश्वरी गोसाईं, योगेंद्र मकोल, महेश शर्मा, हर्ष शर्मा, अश्वनी बहल, आरडी शर्मा, पंकज जैन, नवल जैन, सुमन वर्मा, तरनजीत सिंह, महिला मोर्चा की प्रधान मनिंदर कौर घुम्मन, एससी मोर्चा के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, किसान मोर्चा के अध्यक्ष प्रताप सिंह सिद्धू, प्रवक्ता अंकित बतरा, रमेश जैन बिट्टा, सुमित टंडन, दीपक गोयल मौजूद रहे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी