स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यकर्ता अपने घरों पर लगाएंगे पार्टी का झंडा

भारतीय जनता पार्टी ने विधान सभा चुनाव के लिए जिला स्तर पर रणनीति बनानी शुरू कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 09:34 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 09:34 PM (IST)
स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यकर्ता अपने घरों पर लगाएंगे पार्टी का झंडा
स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यकर्ता अपने घरों पर लगाएंगे पार्टी का झंडा

जागरण संवाददाता, लुधियाना : भारतीय जनता पार्टी ने विधान सभा चुनाव के लिए जिला स्तर पर रणनीति बनानी शुरू कर दी। सूबे में किसान आंदोलन के कारण विरोध झेल रही भाजपा ने अब अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने पर फोकस करना शुरू कर दिया। वीरवार को रोटरी क्लब में भाजपा के जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक जिला प्रधान पुष्पेंदर सिगल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में लुधियाना जिले के सह प्रभारी विपिन महाजन भी शामिल रहे। बैठक में फैसला किया गया कि छह अप्रैल को स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने घर के ऊपर पार्टी का झंडा जरूर लगाएं।

जिला प्रधान पुष्पेंदर सिगल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अब सूबे में सरकार बनाने के लिए काम करने में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव से पहले पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्यक्रम चल रहा है। उन्होंने बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से अपील की है कि स्थापना दिवस के मौके पर वह खुद भी अपने घर पर पार्टी का झंडा लगाएं और भाजपा समर्थकों को भी इसके लिए प्रेरित करें। बैठक में विपिन महाजन ने कहा कि सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री राम गुप्ता, कांतेदु शर्मा, पार्षद दल की नेता सुनीता रानी, जिला उपाध्यक्ष सुनील मौदगिल, महेश शर्मा, हर्ष शर्मा, यशपाल जनोत्रा, आर डी शर्मा, किरण शर्मा, राजेश्वरी गोसाई, एस.सी.मोर्चा के जिला प्रधान कुलविदर सिंह, महिला मोर्चा की प्रधान मनिदर घुम्मण , जिला सचिव सुरिदर बाली, नवल जैन, कैलाश चौधरी, सुमन वर्मा, विक्की सहोता, मनमीत चावला, पार्षद ओम प्रकाश रतड़ा, ऐनी सिक्का, प्रभजोत कौर, पूर्व पार्षद इन्दर अग्रवाल, प्रेस सचिव डा सतीश कुमार व अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी