भाजपा वर्कर पार्टी हाई कमान के आदेशों का करेंगे पालन : खुल्लर

भारतीय जनता पार्टी जिला जगराओं की एक विशेष मीटिग जिला प्रधान गौरव खुल्लर की अगुवाई में मुल्लांपुर में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 02:42 AM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 02:42 AM (IST)
भाजपा वर्कर पार्टी हाई कमान के आदेशों का करेंगे पालन : खुल्लर
भाजपा वर्कर पार्टी हाई कमान के आदेशों का करेंगे पालन : खुल्लर

जागरण संवाददाता, जगराओं : भारतीय जनता पार्टी जिला जगराओं की एक विशेष बैठक जिला प्रधान गौरव खुल्लर की अगुआई में मुल्लांपुर में हुई। इस बैठक में नवनियुक्त पंजाब सचिव अनिल सच्चर मुख्य मेहमान के रूप में पहुंचे। पहली बार जिले में पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान छोटी-छोटी तीन बैठकें नव-नियुक्त जिला अधिकारियों के साथ की गई। इन बैठकों का संचालन दोनों जिला महामंत्री नवदीप ग्रेवाल व प्रदीप जैन ने किया। इन बैठकों में जिला इंचार्ज अनिल सच्चर ने नवनियुक्त अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार के एक वर्ष की उपलब्धियां को और पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों से लोगों को अवगत करवाना जरूरी है। वहीं, जिला प्रधान गौरव खुल्लर ने विश्वास दिलाया कि उनकी टीम पार्टी हाई कमान की ओर से जो भी आदेश आएगा, उसको पूरा करेगी और संगठन को मजबूत किया जाएगा। इस बैठक के दौरान प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य सतीश अग्रवाल व मेजर सिंह देतवाल का भी सम्मान किया गया।

इनको दिए नियुक्ति पत्र

इस बैठक में भाजपा जिला उपप्रधान संचित गर्ग, स्वरण कौर ,जगतार कौड़ा, जगदीश ओहरी , संजीव ढंड, राज कुमार राजू, डॉ.रामेश जैन को भाजपा जिला सचिव विवेक भारद्वाज , सुशील जैन, रणजीत कौर, सलिल जैन, धर्मेंद्र सिंह को जिला कोषाध्यक्ष के नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इनके अलावा रंजीव गोयल, विशाल गिल, पंकज गुप्ता, हनी गोयल, दीपक बांसल, लखविदर कौर, बिशंबर नाथ, महिदर देव, मनजीत सिंह, गुरभेज सिंह व केवल सिंह को विभिन्न पदों के लिए नियुक्ति पत्र दिए गए।

chat bot
आपका साथी