प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा से समर्पण कार्यक्रम चलाएगी भाजपा : छाहड़िया

भाजपा द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर फिर से अपने लक्ष्य सेवा से समर्पण को दोहराएगी। इसके अंर्तगत पार्टी 20 दिन का कार्यक्रम आयोजित करेगी। हर साल प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के निमित सेवा सप्ताह मनाया जाता है परंतु इस बार इसका विस्तार हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 08:49 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 08:49 PM (IST)
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा से समर्पण कार्यक्रम चलाएगी भाजपा : छाहड़िया
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा से समर्पण कार्यक्रम चलाएगी भाजपा : छाहड़िया

जागरण संवाददाता, खन्ना : भाजपा द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर फिर से अपने लक्ष्य सेवा से समर्पण को दोहराएगी। इसके अंर्तगत पार्टी 20 दिन का कार्यक्रम आयोजित करेगी। हर साल प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के निमित सेवा सप्ताह मनाया जाता है, परंतु इस बार इसका विस्तार हुआ है। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशों पर प्रदेश प्रभारियों श्री दुष्यंत गौतम, श्री सौदान सिंह, श्री नरिदर सिंह की देखरेख में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा आयोजन समिति बनाई गई है। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज छाहड़िया को प्रदेश में बूथ स्तर तक के आयोजनों का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ आइटी सेल के सह प्रभारी अजय अरोड़ा को सह प्रभारी बनाया गया है।

छाहड़िया ने बताया कि 17 सितंबर से 24 सितंबर तक सेवा कार्यों के अंतर्गत कई कार्य किए जाएंगे। इसमें 17 को बूथ स्तर से प्रधानमंत्री को अफगानिस्तान से पूर्ण मर्यादा सहित लाए गए श्री गुरु ग्रंथ साहिब के साथ हिंदू सिखों की सकुशल पहुंच के लिए धन्यवाद, एमएसपी में डेढ़ गुना बढ़ोतरी सहित अन्य प्रबंधन के लिए आभार जताते हुए जनता व कार्यकर्ताओं द्वारा पोस्ट कार्ड के माध्यम से बधाई संदेश भेजेंगे। इसके अलावा प्रकृति संभाल के लिए पानी के स्त्रोतों ओर चौराहों से प्लास्टिक बैग की सफाई की जाएगी। पौधरोपण, वैक्सीनेशन कैंप, रक्तदान कैंप, मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। 25 सितम्बर को भारत की राजनीति में आखिरी छोर सिरे पर खड़े व्यक्ति के कल्याण की योजनाएं लागू करने का अंत्योदय विचार देने वाले माननीय दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मदिन पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। 26 सितम्बर को बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम का आयोजन होगा। 28 सितंबर को युवा आदर्श भगत सिंह जी के जन्मदिन पर पुष्पांजलि अर्पित होगी। दो अक्टूबर गांधी जयंती से शुरू होकर 07 तारीख तक स्वच्छता अभियान व स्वदेशी उपयोग का अभियान चलाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी