पानी-सीवरेज के बढ़े रेट के खिलाफ भाजपा करेगी निगम दफ्तरों का घेराव

भाजपा ने शहरवासियों के मुद्दों को लेकर नगर निगम पर वार करने शुरू कर दिए। भाजपा लगातार अलग अलग-मुद्दे उठाकर मेयर व कमिश्नर पर दबाव बना रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 08:30 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 08:30 PM (IST)
पानी-सीवरेज के बढ़े रेट के खिलाफ भाजपा करेगी निगम दफ्तरों का घेराव
पानी-सीवरेज के बढ़े रेट के खिलाफ भाजपा करेगी निगम दफ्तरों का घेराव

जागरण संवाददाता, लुधियाना : भाजपा ने शहरवासियों के मुद्दों को लेकर नगर निगम पर वार करने शुरू कर दिए। भाजपा लगातार अलग अलग-मुद्दे उठाकर मेयर व कमिश्नर पर दबाव बना रही है। इससे जहां वह शहरियों के मन में पार्टी के प्रति विश्वास पैदा कर रहे हैं, वहीं अधिक से अधिक गतिविधियां कर लोगों को भाजपा से जोड़ने की कवायद की जा रही है। निगम ने लुधियाना में एक अप्रैल से पानी-सीवरेज के नए रेट लागू किए हैं और बिलों की वसूली निजी हाथों में देने का प्रस्ताव पास किया है। लेकिन भाजपा ने इन दोनों प्रस्तावों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। वीरवार को भाजपा चारों नगर निगम जोनों में नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करेगी और अफसरों का घेराव किया जाएगा।

जिला प्रधान पुष्पेंदर सिगल ने कहा जिस वक्त पंजाब में भाजपा सरकार थी, उस समय 125 गज तक के मकानों को पानी-सीवरेज का बिल माफ था और कांग्रेस के नए फरमान में 125 गज से नीचे के मकानों को पानी सीवेरज का बिल लगाने का फैसला किया गया है। इसका बोझ आम आदमी पर पड़ेगा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा की पानी सीवरेज की रिकवरी निजी हाथो में देने से शहर में गुंडागर्दी व दहशत को बढ़ावा मिलेगा।

chat bot
आपका साथी