बिट्टू के अकाली-बसपा गठबंधन के खिलाफ बयान पर भाजपा ने फूंका पुतला

सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने अकाली-बसपा गठबंधन के बाद श्री आनंदपुर साहिब व श्री चमकौर साहिब की सीटें बसपा को दिए जाने के संबंध में विवादित बयान दिया। ये भारतीय जनता पार्टी को भी पसंद नहीं आया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 07:41 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 07:41 PM (IST)
बिट्टू के अकाली-बसपा गठबंधन के खिलाफ बयान पर भाजपा ने फूंका पुतला
बिट्टू के अकाली-बसपा गठबंधन के खिलाफ बयान पर भाजपा ने फूंका पुतला

जागरण संवाददाता, लुधियाना : सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने अकाली-बसपा गठबंधन के बाद श्री आनंदपुर साहिब व श्री चमकौर साहिब की सीटें बसपा को दिए जाने के संबंध में विवादित बयान दिया। ये भारतीय जनता पार्टी को भी पसंद नहीं आया। बिट्टू के बयान के खिलाफ भाजपा एससी मोर्चा ने बुधवार को बिट्टू की कोठी के बाहर उनका पुतला फूंका। भाजपा एससी मोर्चा का तर्क है कि बिट्टू के बयान से अनुसूचित जाति वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंची है। जल्दी ही भाजपा एससी मोर्चा बिट्टू के खिलाफ इस मामले में शिकायत भी दर्ज करवाएगा।

भाजपा लुधियाना के एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुलविदर सिंह की अध्यक्षता में रोजगार्डन के नजदीक बिट्टू की कोठी के बाहर नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिट्टू का पुतला फूंककर अपना रोष जाहिर किया। कुलविदर सिंह ने कहा कि सांसद द्वारा ऐसा बयान जारी करना मर्यादाओं के खिलाफ है।

इस मौके पर भाजपा के जिला प्रेस सचिव डा. सतीश कुमार, भाजपा के सीनियर नेता मनोज चौहान, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जतिदर गोरिया, भाजपा लुधियाना एससी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुकेश खत्री, रामकुमार मन्नू, प्रदीप बिल्ला, अमरजीत कौर, सचिव संदीप चौहान, कैलाश कुशवाहा, अनिल घावरी, गुरदीप कुमार, गौतम चहल, योगेश खत्री, भूषण, गुलशन सूडान, विशाल बटवाल, वासु आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

जिसे पुतला बनाने की जिम्मेदारी दी, वो पहुंचा ही नहीं

एससी मोर्चा के सदस्यों ने सांसद रवनीत सिंह बिट्टू का पुतला जलाना था। मोर्चा के प्रधान ने जिसे पुतला बनाने की जिम्मेदारी सौंपी थी, वह मौके पर नहीं पहुंच सका। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने सब्जी की नेट वाली बारियों में कबाड़ भरकर एक पुतला तैयार किया और उसको आग लगाई। पुतला ठीक न बना होने के कारण जल भी नहीं पाया।

chat bot
आपका साथी