लुधियाना में भाजपा ने मंडल प्रभारियों की सूची जारी की, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी

भारतीय जनता युवा मोर्चा लुधियाना के जिलाध्यक्ष कुशाग्र कश्यप ने सोमवार को भाजयुमो के मंडल प्रभारियों की सूची जारी की। कश्यप ने बताया कि वह जल्द ही मंडल व बूथ स्तर के पदाधिकारियों को भी नियुक्त करेंगे व पार्टी का जमीनी तौर पर विस्तार करेंगे।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 04:14 PM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 04:14 PM (IST)
लुधियाना में भाजपा ने मंडल प्रभारियों की सूची जारी की, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा लुधियाना के जिलाध्यक्ष कुशाग्र कश्यप।

लुधियाना, जेएनएन। भारतीय जनता युवा मोर्चा लुधियाना के जिलाध्यक्ष कुशाग्र कश्यप ने सोमवार को भाजयुमो के मंडल प्रभारियों की सूची जारी की। कश्यप ने बताया कि वह जल्द ही मंडल व बूथ स्तर के पदाधिकारियों को भी नियुक्त करेंगे व पार्टी का जमीनी तौर पर विस्तार करेंगे। जारी सूची में सन्नी मनचंदा को कैलाश नगर मंडल, विनोद गौतम को टिब्बा रोड मंडल, नमन बांसल को फोकल पोइंट मंडल, रोहित बत्रा को जमालपुर मंडल, जतिंदर गोरियां को ताजपुर मंडल, ललित चौहान को डाबा लोहारा मंडल, अभि मिश्रा को गियासपुरा मंडल, एडवोकेट वरूण गुप्ता को ढोलेवाल मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

वहीं कपिल कत्याल को जनता नगर मंडल, एडवोकेट राजेश शर्मा को आत्म नगर मंडल, गौरव वर्मा को दुगरी मंडल, सन्नी भाटिया को किदवई नगर मंडल, अशवनी आशु को शिवाजी नगर मंडल, गौरव कलोटा को सुभानी बिल्डिंग मंडल, वरिंदर वर्मा को माधोपुरी मंडल, रोबिन चुघ को गुरु नानक पुरा मंडल, नवीन सैनी को दरेसी मंडल, कशिश रतड़ा को हैबोवाल मंडल, अमन सग्गू को प्रभारी व हिमांशु शर्मा को सलेम टाबरी मंडल का सह प्रभारी, साहिल दुग्गल को शिवपुरी मंडल, विजय शर्मा को एसबीएस नगर मंडल, अभिषेक सिंघल को घुमारमंडी मंडल, दीपक जौहर को भारत नगर मंडल, करण जोशी को अग्र नगर मंडल व आशु सपरा को ऋषि नगर मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी