हर सफाईकर्मी का करवाया जाए जीवन बीमा : सिंगल

भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिगल के नेतृत्व में भाजपा लुधियाना के जिला पदाधिकारी व भाजपा पार्षद मेयर बलकार सिद्धू को मांग पत्र देने निगम •ाोन ए के दफ्तर पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 06:44 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 06:44 AM (IST)
हर सफाईकर्मी का करवाया जाए जीवन बीमा : सिंगल
हर सफाईकर्मी का करवाया जाए जीवन बीमा : सिंगल

जागरण संवाददाता, लुधियाना : भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिगल के नेतृत्व में भाजपा लुधियाना के जिला पदाधिकारी व भाजपा पार्षद मेयर बलकार सिद्धू को मांग पत्र देने निगम •ाोन ए के दफ्तर पहुंचे। इस मौके पर पंजाब भाजपा एससी मोर्चा के पंजाब अध्यक्ष राज कुमार अटवाल भी शामिल हुए।

सिगल ने कहा कि निगम में वेतन आयोग लागू करना करना चाहिए। काफी समय से डीसी रेटों पर काम कर रहे मुलाजिमों को पक्का किया जाए। इसके अलावा खाली पड़े पद भी शीघ्र भरे जाएं। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी व सीवरमैन अपनी जान जोखिम में डालकर काम करते हैं। इन सभी का जीवन बीमा निगम की ओर से करवाया जाए।

इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री राम गुप्ता, कांतेंदू शर्मा, डा. डीपी खोसला, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुलविदर सिंह, पार्षद दल की नेता सुनीता शर्मा, पार्षद यशपाल चौधरी, मनिदर कौर घुम्मन, ऐनी सिक्का, प्रभजोत कौर, ओम प्रकाश रतड़ा, सोनिया शर्मा, उपाध्यक्ष सुनील मौदगिल, अश्वनी बहल, यशपाल जनोत्रा, राजेश्वरी गोसाई, किरण शर्मा, महेश शर्मा, हर्ष शर्मा, जिला सचिव संजय गोसाई, अमित डोगरा, नवल जैन, विक्की सहोता, सुमन वर्मा, पंकज जै, विक्की सहोता, सुरिदर बाली, प्रवक्ता अंकित बत्रा, डिंपी मक्कड़, दीपक गोयल, शर्मा, जज्बीर मनचंदा, परवीन शर्मा, रोहित सिक्का, हर्ष सरीन व मंडल प्रधान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी