लुधियाना में किसानाें के विरोध के बीच BJP कार्यकारिणी की बैठक आज, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा

किसान भाजपा की बैठक में विघ्न न डालें इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा लुधियाना पहुंच चुके हैं और उन्होंने बैठक में शमिल होने से पहले कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से अपने कार्यक्रम करती रहेगी।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 02:17 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 02:17 PM (IST)
लुधियाना में किसानाें के विरोध के बीच BJP कार्यकारिणी की बैठक आज, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा
लुधियाना में भाजपा की बैठक शुरू। (जागरण)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में किसानाें के विरोध के बावजूद अपने कार्यक्रम करने शुरू कर दिए। रविवार को लुधियाना में जिला भाजपा कार्यकारिणी की बैठक की जा रही है। जिसमें प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा शामिल होंगे। इसके अलावा बैठक में जिले के प्रदेश स्तरीय नेता, मंडल प्रधान, महामंत्री, मोर्चों के प्रधान व महामंत्री, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक भी शामिल हो रहे हैं। किसान भाजपा की बैठक में विघ्न न डालें इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा लुधियाना पहुंच चुके हैं और उन्होंने बैठक में शमिल होने से पहले कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से अपने कार्यक्रम करती रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का किसानों से कोई विरोध नहीं है।

यह भी पढ़ें-Punjab: जमीन नहीं लौटाई तो दादा ने पौत्र-पौत्रवधू पर उड़ेल दिया 1 हजार रुपये का पेट्रोल, बच्ची पर भी नहीं आया रहम

मीनाक्षी लेखी के बयान का किया बचाव

उन्होंने कहा कि भाजपा का विरोध भी किसान नहीं बल्कि किसानों के वेश में कुछ राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता कर रहे हैं। अश्वनी शर्मा ने कहा कि मीनाक्षी लेखी ने किसानों के बारे में कोई अपशब्द नहीं कहे उन्होंने जो बात की थी किसान आंदोलन की आड़ में अराजकता फैला रहे लोगों को कहा था।

यह भी पढ़ें-अभिनेता सोनू सूद पर मोगा नगर निगम मेहरबान, बिना कंपलीशन सर्टिफिकेट नई इमारत में काम शुरू करने की तैयारी

भाजपा हमेशा करती है किसानों का सम्मान

अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाजपा हमेशा से किसानों का सम्मान करती आई है और किसान हित में केंद्र सरकार ने कई फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है इसके लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जा रहा है। गाैरतलब है कि इससे पहले भी पंजाब में कई स्थानाें पर किसान भाजपा नेताओं का घेराव कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें-Punjab Weather Alert! पंजाब में बदला मौसम, कई जिलाें में छाए बादल; तीन दिन तक भारी बारिश के आसार

chat bot
आपका साथी