जिला कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए आकाओ की शरण में पहुंचे नेता

भारतीय जनता पार्टी की नई जिला ईकाई की घोषणा आने वाले तीन चार दिन में होने की संभावना है। इस बीच नेता ओं ने कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए आकाओं की शरण ली है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Oct 2018 04:24 PM (IST) Updated:Thu, 25 Oct 2018 04:45 PM (IST)
जिला कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए आकाओ की शरण में पहुंचे नेता
जिला कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए आकाओ की शरण में पहुंचे नेता

जागरण संवाददाता, लुधियाना : भारतीय जनता पार्टी की नई जिला ईकाई की घोषणा आने वाले तीन चार दिनों में हो सकती है। जिला व प्रदेश स्तर पर इसका मंथन जारी है। इस बीच तमाम छोटे-बड़े स्थानीय नेताओं ने कार्यकारिणी में जगह बनाने के लिए अपने-अपने आकाओं की शरण ले ली है। सभी अपने नाम को शामिल करवाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं।

सूत्रों की माने तो इस बार नए चेहरों को भी मौका मिल सकता है। अंतरखाते इन पर सहमति बनाई जा रही है। संभावित पदाधिकारियों को लेकर एक ओर जहां जिला कार्यकारिणी व प्रदेश कार्यकारिणी में मंथन हो रहा है तो दूसरी ओर कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए नेताओं की भी भाग दौड़ चरम पर है। हालात ऐसे है कि नेता अपने अपने आकाओं की शरण में जा रहे हैं। किसी का स्थानीय स्तर पर कनेक्शन है तो किसी का राज्य स्तरीय। कुछ नेता जिला कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के साथ संपर्क साधने का भी दावा करने से नहीं कतरा रहे। कुल मिलाकर, नेताओं की भागदौड़ जारी है।

इस बारे में सवाल करने पर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रधान जतिंदर मित्तल ने कहा कि अगले सप्ताह जिला कार्यकारिणी की घोषणा हो जाएगी।

बता दें कि विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी सहित गठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी को मुंह की खानी पड़ी थी। यही वजह है कि भाजपा पंजाब के बड़े शहरों में अपना संगठन मजबूत करने में जुटी हुई है।

chat bot
आपका साथी