भाजपा नेता सुनीता शर्मा ने लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए किया प्रेरित

भाजपा की पार्षद दल की नेता सुनीता शर्मा व युवा नेता दीपू शर्मा की अध्यक्षता में कैंप लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 10:00 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 10:00 PM (IST)
भाजपा नेता सुनीता शर्मा ने लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए किया प्रेरित
भाजपा नेता सुनीता शर्मा ने लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए किया प्रेरित

जासं, लुधियाना : भारतीय जनता पार्टी की पार्षद दल की नेता सुनीता शर्मा व भाजपा युवा नेता दीपू शर्मा की अध्यक्षता में कोरोना वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। शिवपुरी स्थित गुरुद्वारा साहिब में आयोजित कैंप में सरकारी अस्पताल की टीम ने सहयोग किया। कैंप में भाजपा के वरिष्ठ नेता उमा दत्त शर्मा, जिला मीडिया सचिव डा. सतीश कुमार व शिवपुरी मंडल के प्रभारी लक्की शर्मा विशेष तौर पर पहुंचे।

दीपू शर्मा ने बताया कि कैंप में करीब 70 लोगों ने कोविड-19 का टीका लगवाया। डा. शिखा, डा. आजाद व उनके मेडिकल स्टाफ की देखरेख में कोविड-19 से बचाव के लिए मानकों का पालन करने के लिए सभी को प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए रोजाना घर-घर जाकर प्रेरित किया जा रहा है। भाजपा के सदस्यों द्वारा लोगों के मन से कोरोना वैक्सीन को लेकर जो भ्रांतियां हैं, उनको दूर किया जा रहा है। भाजपा नेताओं ने लोगों से अपील की कि 45 वर्ष की उम्र से ज्यादा के लोग भी कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोविड-19 का टीका लगवाएं। कैंप में कई भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी