शिअद (संयुक्त) में शामिल हुए किसान विग के जिला महासचिव

भारतीय जनता पार्टी के किसान विग के जिला लुधियाना के महासचिव ने मंगलवार को भाजपा को छोड़कर शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) में शामिल हो गए। उनका रायकोट में पार्टी के महासचिव और पूर्व विधायक जत्थेदार रणजीत सिंह तलवंडी ने सिरोपा दे कर स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 03:06 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 03:06 AM (IST)
शिअद (संयुक्त) में शामिल हुए किसान विग के जिला महासचिव
शिअद (संयुक्त) में शामिल हुए किसान विग के जिला महासचिव

जेएनएन, रायकोट : भारतीय जनता पार्टी के किसान विग के जिला लुधियाना के महासचिव ने मंगलवार को भाजपा को छोड़कर शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) में शामिल हो गए। उनका रायकोट में पार्टी के महासचिव और पूर्व विधायक जत्थेदार रणजीत सिंह तलवंडी ने सिरोपा दे कर स्वागत किया। जत्थेदार रणजीत सिंह तलवंडी ने कहा कि भाजपा देश को बर्बादी की तरफ ले कर जा रही है। महंगाई अपने चरम पर है। लोग काफी परेशान हैं।

इस मौके अकाली दल संयुक्त में शामिल होने वाले सतनाम सिंह का जत्थेदार तलवंडी ने सिरोपा दे कर सम्मान किया और कहा कि अकाली दल संयुक्त में शामिल होने वाले वर्करों को पार्टी में बनता मान सम्मान दिया जाएगा। इस मौके बलवंत सिंह, जगतार सिंह तारा, राजदीप सिंह, बिन्दरजीत सिंह गिल, दविन्दर सिंह मान, गुरमिन्दर सिंह गोगी भुल्लर, मनदीप सिंह, बब्बनजोत शर्मा के इलावा ओर भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी