भाजपा ने वैक्सीनेशन विवाद पर तहसीलदार को दी शिकायत

भारतीय जनता पार्टी जिला जगराओं का एक शिष्टमंडल जिला अध्यक्ष गौरव खुल्लर की अगुआई में तहसीलदार को मिला। इस मौके पर पंजाब भाजपा के महासचिव जीवन गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित हुए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Sep 2021 09:07 PM (IST) Updated:Mon, 06 Sep 2021 09:07 PM (IST)
भाजपा ने वैक्सीनेशन विवाद पर तहसीलदार को दी शिकायत
भाजपा ने वैक्सीनेशन विवाद पर तहसीलदार को दी शिकायत

जागरण संवाददाता, जगराओ : भारतीय जनता पार्टी जिला जगराओं का एक शिष्टमंडल जिला अध्यक्ष गौरव खुल्लर की अगुआई में तहसीलदार को मिला। इस मौके पर पंजाब भाजपा के महासचिव जीवन गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित हुए। दो दिन पहले एसएमओ द्वारा वेक्सीनेशन कैंप को रद करने का मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब भाजपा ने एसएमओ का दोहरा चेहरा प्रशासन के आगे बेनकाब किया।

जिला अध्यक्ष्र खुल्लर एवं मंडल अध्यक्ष हनी ने बताया कि उन्होंने यह कैंप भाजपा के बैनर के नीचे नही बल्कि तेरापंथ जैन समाज के बैनर नीचे लगाना था और उसका प्रचार एवं स्थान भी तेरापंथ जैन स्थानक के नाम पर किया था। भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री जीवन गुप्ता ने कहा कि जैन समाज के लोगों के आग्रह पर ये कैंप लगाया जाना था, लेकिन पंजाब में कांग्रेस की सरकार को लोगों की कोई फिक्र नहीं। उन्होंने कहा कि डा. प्रदीप महिद्रा ने अपने रिश्तेदार जोकि कांग्रेस सरकार में मंत्री हैं, के रसूख का रौब दिखाते हुए मौके पर कैंप रद कर दिया। एसडीएम की गैर मौजूदगी में तहसीलदार कौशिक ने एसएमओ के खिलाफ लिखित में शिकायत मांगी है और कारवाई करने का आश्वासन भी दिया।

इस मौके पर जगराओं जिला महामंत्री संचित गर्ग, जिला उपाध्यक्ष जगदीश ओहरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा.राजिदर शर्मा, लुधियाना भाजपा के महामंत्री कान्तेंदु शर्मा, अंकुश गोयल, दर्शन कुमार शम्मी, रमेश बंजानिया, हरि ओम ,गगन शर्मा , राजेश अग्रवाल कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी