जगराओं मंडल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व जिला प्रभारी अरूण शर्मा के दिशा निर्देश पर भाजपा जिला जगराओं के मंडल जगराओं में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मंडल अध्यक्ष हनी गोयल की अध्यक्षता में मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 06:58 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 06:58 PM (IST)
जगराओं मंडल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती  मनाई
जगराओं मंडल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

जागरण संवाददाता, जगराओं : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व जिला प्रभारी अरूण शर्मा के दिशा निर्देश पर भाजपा जिला जगराओं के मंडल जगराओं में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मंडल अध्यक्ष हनी गोयल की अध्यक्षता में मनाई गई। जिला अध्यक्ष गौरव खुल्लर विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस मौके पर सभी पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गौरव खुल्लर ने पंडित उपाध्याय की जीवनी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पंडित जी राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के चितक एवं एक कुशल संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। पंडित उपाध्याय ने भारत को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरूचि थी। खुल्लर ने कहा कि हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर पार्टी के प्रति ईमानदारी एवं अनुशासित होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंडित जी के जीवन से प्रेरित होकर स्व: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जैसे कार्यकत्ताओं ने अपने खून से पार्टी को सींचा है। जिसके फलस्वरूप आज केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए देश को उन्नति की राह पर लेकर जा रहे है। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा.राजिदर शर्मा, जिला महामंत्री संचित गर्ग, जिला उपाध्यक्ष अंकुश गोयल, मंडल उपाध्यक्ष राजेश लूंबा, मंडल सचिव ललित जैन, गगन शर्मा, जिला ओबीसी मोर्चा के महामंत्री प्रदीप कुमार, जिला उपाध्यक्ष महातम सिंह, पप्पू कुमार, जिला एनजीओ सेल के संयोजक एडवोकेट बलदेव कृष्ण गोयल, जिला सीनियर सिटीजन सेल के संयोजक दर्शन कुमार शम्मी, राकेश कुमार, सतपाल ,साहिल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी