BJP Insaaf in Punjab: लुधियाना के लाडाेवाल टोल प्लाजा पर किसानों को गच्चा देकर निकल गए भाजपाई

BJP Insaaf in Punjab भाजपा की ओर से पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप घोटाले के खिलाफ जालंधर से चंडीगढ़ तक दलित इंसाफ यात्रा निकाली जानी थी। भाजपा द्वारा सीएम आवास चंडीगढ़ के घेराव का ऐलान किया गया है। रैली में एससी मोर्चा के नेताओं का भी शामिल होने का कार्यक्रम था।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 02:14 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 06:34 PM (IST)
BJP Insaaf in Punjab: लुधियाना के लाडाेवाल टोल प्लाजा पर किसानों को गच्चा देकर निकल गए भाजपाई
जिले के भाजपाई जालंधर की रैली में शामिल होने के लिए गए। (फाइल फाेटाे)

लुधियाना, जेएनएन। BJP Insaaf in Punjab: किसानों और भाजपाईयों में लगातार चल रहे गतिरोध के बीच वीरवार को जिले के भाजपाई जालंधर की रैली में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसकी सूचना किसानों को मिल गई और उन्होंने भाजपाइयों को घेरने की योजना बना ली, लेकिन भाजपा के एससी मोर्चा के नेता दो काराें में किसानों का गच्चा देकर निकल गए। जब नेताओं ने टोल प्लाजा क्रास किया तो बाकायदा बंदे मातरम के नारे भी लगाएं।

हुआ यूं कि भाजपा की ओर से पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप घोटाले के खिलाफ जालंधर से चंडीगढ़ तक दलित इंसाफ यात्रा निकाली जानी थी। भाजपा द्वारा सीएम आवास चंडीगढ़ के घेराव का ऐलान किया गया है। रैली में शामिल होने के लिए लुधियाना के भाजपा एससी मोर्चा के नेताओं का भी शामिल होने का कार्यक्रम था। इसकी सूचना टोल प्लाजा में बैठे किसानों को मिली और उन्होंने लुधियाना से जालंधर की ओर जाने वाले भाजपा नेताओं का टोल प्लाजा पर घेराव करने की तैयारी किये बैठे थे।

इसकी जानकारी भी भाजपा एससी मोर्चा के नेताओं को पूर्व में थी। इसके बाद भाजपा नेताओं ने बड़े ही गुपचुप ढंग से दो कारों में सवार होकर टोल प्लाजा लाडोवाल से पार हो गए। हालांकि टोल प्लाजा पार करते ही भाजपा नेताओं का सब्र टूट गया और कार की खिड़की खोल वंदे मातरम व भारत माता की जय के नारे लगाने शुरू कर दिये। लेकिन जब तक किसानों को उनके निकलने का पता चला, तब तक भाजपा नेताओं के वाहन दूर निकल चुके थे।

भाजपा नेताओं को घेरने में असफल रहने वाले किसानाें ने कहा कि भाजपा के नेता दूसरे वाहनों की आड़ लेकर चोरी छिपे निकल गए लेकिन उनका विरोध जारी रहेगा। इसकी सूचना पुलिस को भी मिल गई थी और पुलिस ने वहां बाकायदा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया था, ताकि कोई गड़बड़ी न हो जाए। 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी