कांग्रेस पार्षदों के घरों पर धरना देंगे भाजपाई

शहर में 125 वर्ग गज तक के मकानों के लिए पानी सीवरे•ा बिलों की माफी को खारिज करने बाकी स्लैबों की दरें बढ़ाने व इन बिलों की वसूली का निजीकरण करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने एतराज जताया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 06:00 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 06:00 PM (IST)
कांग्रेस पार्षदों के घरों पर धरना देंगे भाजपाई
कांग्रेस पार्षदों के घरों पर धरना देंगे भाजपाई

जागरण संवाददाता, लुधियाना : शहर में 125 वर्ग गज तक के मकानों के लिए पानी, सीवरे•ा बिलों की माफी को खारिज करने, बाकी स्लैबों की दरें बढ़ाने व इन बिलों की वसूली का निजीकरण करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने एतराज जताया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पिदर सिगल के निर्देशानुसार लुधियाना के मेयर बलकार सिंह संधू को इस बाबत ज्ञापन सौंपा गया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिगल ने बताया कि भाजपा शहर में कांग्रेस के सभी 62 पार्षदों के घरों के बाहर सोमवार को धरना प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर भाजपा पार्षद दल की नेता सुनीता शर्मा, जिला भाजपा स्थानीय निकाय सेल के प्रधान इंद्र अग्रवाल, पार्षद यशपाल चौधरी, लाला सुरिदर अटवाल, ओम प्रकाश रतड़ा, एनी सिक्का, जिला महामंत्री राम गुप्ता, उपाध्यक्ष सुनील मोदगिल, महेश शर्मा व पार्षद के पति दविदर सिंह घुम्मन, पंकज शर्मा, रोहित सिक्का आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी