भाजपा का हर वर्कर देश को मजबूत कर रहा : अरोड़ा

दरेसी के एसएन जैन स्कूल में भाजपा के 39वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष रविंदर अरोड़ा की देखरेख में आयोजित समारोह में प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सरीन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर राजिंदर भंडारी विशेष रूप से उपस्थित हुए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Apr 2018 08:46 PM (IST) Updated:Fri, 06 Apr 2018 08:46 PM (IST)
भाजपा का हर वर्कर देश को मजबूत कर रहा : अरोड़ा
भाजपा का हर वर्कर देश को मजबूत कर रहा : अरोड़ा

जागरण संवाददाता, लुधियाना : दरेसी के एसएन जैन स्कूल में भाजपा के 39वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष रविंदर अरोड़ा की देखरेख में आयोजित समारोह में प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सरीन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर राजिंदर भंडारी विशेष रूप से उपस्थित हुए।

रविंदर अरोड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता देश को बेहतर और मजबूत बनाने की प्रक्रिया में विशेष योगदान दे रहा है। यह कार्यकर्ताओं का त्याग और उनकी मेहनत का ही परिणाम है कि आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनितिक पार्टी बन चुकी है। महामंत्री जीवन गुप्ता ने कहा कि आज देश में सबसे अधिक लोकसभा के सदस्य भाजपा के हैं। सबसे अधिक राज्यसभा के सदस्य भी भाजपा के ही हैं। वहीं सबसे ज्यादा राज्यों में भी भाजपा की ही सरकार है। गुप्ता ने बताया कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी और अटल बिहारी वाजपेयी को इसका प्रथम अध्यक्ष बनाया गया था। इस दौरान अशोक लूंबा, बनवारीलाल चौहान ,रमेश शर्मा, राजीव कतना, महामंत्री जतिंदर मित्तल, जिला उपाध्यक्ष सतपाल सग्गड़, परमिंदर मेहता, संजय कपूर, राजेश्वरी गोसाई, सचिव कातेंदु शर्मा, भूपिंदर कौर, पूर्व डिप्टी मेयर आरडी शर्मा, उमादत्त शर्मा, यशपाल जनोत्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष महेश शर्मा, सहमीडिया प्रमुख पंजाब रविंदर कपलिश, मीडिया प्रमुख डॉ.सतीश कुमार, जसवंत सल्दी, सुभाष भाटिया, पार्षद सोनिया शर्मा, महिला मोर्चा की महासचिव संतोष विज, नीलम टंडन, सुनीता रानी, नीलम धवन, पूर्व पार्षद निर्मलजीत सिंह मल्ली, लक्की शर्मा ,कैलाश चौधरी, नवल जैन, अजय गुप्ता, हरीश अरोड़ा, सुमन वर्मा, डॉ. निर्मल नय्यर,डॉ.परमजीत सिंह उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी