संगठन मजबूत करने में जुटी भाजपा, जिला स्तर से लेकर मंडलों में नई नियुक्तियां

भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने का फैसला किया। इन दिनों भाजपा जिला स्तर से लेकर मंडल व ब्लाक स्तर पर खाली पदों पर नई नियुक्तियां करने में जुटी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने जिला प्रधान व अन्य पदाधिकारियों को स्पष्ट कहा है कि विधान सभा चुनाव तक बूथ लेवल तक संगठन मजबूत होना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 08:35 PM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 08:35 PM (IST)
संगठन मजबूत करने में जुटी भाजपा, जिला स्तर से लेकर मंडलों में नई नियुक्तियां
संगठन मजबूत करने में जुटी भाजपा, जिला स्तर से लेकर मंडलों में नई नियुक्तियां

जागरण संवाददाता, लुधियाना : भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने का फैसला किया। इन दिनों भाजपा जिला स्तर से लेकर मंडल व ब्लाक स्तर पर खाली पदों पर नई नियुक्तियां करने में जुटी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने जिला प्रधान व अन्य पदाधिकारियों को स्पष्ट कहा है कि विधान सभा चुनाव तक बूथ लेवल तक संगठन मजबूत होना चाहिए। प्रदेश प्रधान के निर्देशों पर जिला प्रधान ने खाली पदों पर नियुक्तियां शुरू कर दी। रविवार को मेडिकल सेल के जिला संयोजक की नियुक्ति के साथ आत्म नगर मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया।

भाजपा आत्म नगर मंडल के प्रधान अशोक खन्ना ने जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिगल से विचार विमर्श करने के बाद आत्म नगर मंडल टीम की घोषणा क। जिसमे रमनदीप सिंह व अरुण बहल को आत्म नगर मंडल का महासचिव, तजिदर पाल, हेमंत भोला, राजेश कालिया, रमेश खन्ना को मंडल उपाध्यक्ष, सुधीर हांडा, रमाकांत सूद, धर्मेंदर मंडल, ठाकुर दपिदर को सचिव, रजत महाजन को कोष्याध्यक्ष, स्वाति गोगिया को महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया।

इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री कांतेदु शर्मा, जिला उपाध्यक्ष व आत्म नगर मंडल की प्रभारी किरण शर्मा, अश्वनी बहल, एस.सी मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुलविदर सिंह, करुण गोगिया आदि मौजूद थे। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिगल ने पंजाब अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व लुधियाना के प्रभारी राकेश राठौर से विचार विमर्श करने के बाद भाजपा के बहुत पुराने कर्मठ कार्यकर्ता डा. सुभाष सिगला को भाजपा लुधियाना जिले के मेडिकल सेल का संयोजक बनाया गया। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री राम गुप्ता, कांतेदु शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुनील मौदगिल मौजूद थे। पुष्पेंदर सिगल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है और भाजपा का संगठन जमीनी स्तर पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम बूथ स्तर तक अपना संगठन मजबूत कर चुके हैं।

chat bot
आपका साथी