भाजपाइयों ने ध्वजारोहण कर मनाया स्थापना दिवस

भारतीय जनता पार्टी के 41वें स्थापना दिवस पर भाजपा फोकल प्वाइंट मंडल लुधियाना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष तीर्थ तनेजा की अध्यक्षता में अपने-अपने घरों पर ध्वजारोहण किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 02:50 AM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 02:50 AM (IST)
भाजपाइयों ने ध्वजारोहण कर मनाया स्थापना दिवस
भाजपाइयों ने ध्वजारोहण कर मनाया स्थापना दिवस

संसू, लुधियाना : भारतीय जनता पार्टी के 41वें स्थापना दिवस पर भाजपा फोकल प्वाइंट मंडल लुधियाना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष तीर्थ तनेजा की अध्यक्षता में अपने-अपने घरों पर ध्वजारोहण किया। यहां उपाध्यक्ष अंकुर वर्मा एवं महामंत्री जितेंद्र वर्मा ने बताया पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एक समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण की कल्पना की थी। आज पार्टी उन्हीं के विचारों का अनुसरण कर रही है।

इस मौके मंडलाध्यक्ष तीर्थ तनेजा, मंडल प्रभारी जजवीर मनचंदा, भाजपा प्रवक्ता धर्मेंद्र शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अंकुर वर्मा, लल्लन मिश्रा, महामंत्री जितेंद्र वर्मा, सचिव दारा सिंह, नीरज पाल, छोटे लाल, मीडिया सचिव अमरदीप राणा, राजवीर कुमार, मुकेश कुमार, अनोखा लाल, बंसी लाल, काशी राम एवं पूजा देवी मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी