पार्टी की मजबूती के लिए भाजपाइयों ने की मीटिंग

भाजपा जिला जगराओं की संगठनात्मक ²ष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष गौरव खुल्लर की अगुवाई में हुई। मीटिग में भाजपा पंजाब के महामंत्री राजेश बग्गा व जिला जगराओं के प्रभारी अरुण शर्मा मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 09:19 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 09:19 PM (IST)
पार्टी की मजबूती के लिए भाजपाइयों ने की मीटिंग
पार्टी की मजबूती के लिए भाजपाइयों ने की मीटिंग

जागरण संवाददाता, जगराओं : भाजपा जिला जगराओं की संगठनात्मक ²ष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष गौरव खुल्लर की अगुवाई में हुई। मीटिग में भाजपा पंजाब के महामंत्री राजेश बग्गा व जिला जगराओं के प्रभारी अरुण शर्मा मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे। इस मौके पर भाजपा जगराओं प्रधान खुल्लर में भाजपा में नए शामिल हुए सदस्यों के नामों की घोषणा की।

मीटिग में मुख्य मेहमान महामंत्री राजेश बग्गा ने नए सदस्यों का स्वागत करते कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में होने वाले है और भाजपा की पूरी टीम को कमर कसने के लिए तैयार हो जाएं। सभी मंडल अध्यक्षों के साथ यहां संगठनात्मक चर्चा हुइ्र। बैठक की व्यवस्था मंडल अध्यक्ष हनी गोयल ने की। बाघा ने सभी मंडल अध्यक्षों को जल्दी ही संगठन को बूथ स्तर तक कमेटियां बना कर जल्दी ही सारा डाटा प्रदेश तक पहुंचाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पार्टी विधानसभा चुनावों में 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और पंजाब भाजपा के सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ सभी कार्य में लगे हुए है। जिला अध्यक्ष गौरव खुल्लर ने यकीन दिलवाया कि सभी मंडल अध्यक्ष तय सीमा तक संगठन का कार्य पूरा कर लेंगे। इस मौके पर सुंदर लाल को एससी मोर्चा का अध्यक्ष लगाया गया। बैठक के दौरान कई मुसलमान व सिख भाईचारे के लोगों ने भाजपा का दामन थामा।

भाजपा का दामन थामने वाले नरिदरजीत सिंह संत ने कहा कि मैंने जिदगी में कभी भी कोई पार्टी ज्वाइन नहीं करी थी पर मन में था कि अगर कोई पार्टी में शामिल हुआ तो वो भाजपा हाई होगी। पार्टी में शामिल होने वालों में गुरकीरत सिंह, इमरोज, क्यूरेश,ग्यासुदीन, क्वॉश, जग्गनाथ, देवराज ठाकुर, मुकेश दूबे, कृष्ण कुमार, सोनू तिवारी, गुरप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह आदि। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा.राजिदर शर्मा, पंचायती राज सेल के प्रदेश सचिव केवल सिंह, जिला महामंत्री संचित गर्ग, नवदीप ग्रेवाल, जिला उपाध्यक्ष जगदीश ओहरी, जिला सचिव विवेक भारदवाज, सुशील जैन, अंकुश गोयल, रमेश बंजानिया, रोहित कुमार, दर्शन कुमार शम्मी, मंडल अध्यक्ष हनी गोयल, मोहिदर देव, दीपक बांसल, रविदरपाल, सुंदर लाल, डा.कुलदीप सिंह, गुरभेज सिंह, नारायण सिंह, अवतार कौर, राजेश अग्रवाल,राजेश लूंबा, दिग्विजय मिश्रा आदि कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी