लुधियाना में आंबेडकर को नमन करने पहुंचे भाजपाइयों की लोक इंसाफ पार्टी के वर्करों से भिड़ंत

जालंधर बाईपास स्थित बाबा साहब की मूर्ति को माला पहनाने से भाजपा पदाधिकारियों को लोक इंसाफ पार्टी के वर्करों ने रोका है। लिप के प्रवक्ता सनी कैंथ ने कहा कि भाजपा दलितों और किसानों को बांटने का काम कर रही है। हम यह होने नहीं देंगे।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 12:30 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 01:27 PM (IST)
लुधियाना में आंबेडकर को नमन करने पहुंचे भाजपाइयों की लोक इंसाफ पार्टी के वर्करों से भिड़ंत
जालंधर बाईपास पर भाजपा और लिप नेताओं में भिड़ंत हो गई है।

लुधियाना, जेएनएन। महानगर में शनिवार को भाजपा और लोक इंसाफ पार्टी (लिप) वर्करों में भिड़ंत हो गई। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता प्रदेश, कोषाध्यक्ष गुरुदेव शर्मा व जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगला बाबा साहब आंबेडकर की मूर्ति को माला पहुंचे थे।

इसी दौरान उनकी लोक इंसाफ पार्टी के वर्करों से भिड़ंत हो गई। जालंधर बाईपास स्थित बाबा साहब की मूर्ति के पास पहले से मौजूद लोक इंसाफ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा पदाधिकारियों को मूर्ति के पास जाने से रोक दिया। मामले और गंभीर होने से पहले पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों ग्रुपों को अलग-अलग कर दिया।

भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरुदेव शर्मा ने आरोप लगाया की लिप वर्कर माहौल बिगाड़ने पर आमादा हैं। संविधान निर्माता बाबा साहब को नमन करने से रोकना लोकतंत्र का हनन है। उन्होंने पुलिस पर भी सरकार के हाथों की कठपुतली होने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा नेताओं को डराया धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष और सरकारी तंत्र को यह समझ लेना चाहिए की हम डरने वालों में से नहीं है।

हर जगह होगा भाजपा का विरोधः लिप

दूसरी ओर, लोक इंसाफ पार्टी के प्रवक्ता सनी कैंथ ने कहा कि भाजपा दलितों और किसानों को बांटने का काम कर रही है। हम यह होने नहीं देंगे। किसी भी कीमत पर बाबा साहब की मूर्ति के पास उन्हें नहीं जाने दिया जाएगा। कैंथ ने हर जगह भाजपा पदाधिकारियों के विरोध की बात कही।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी