महाराजा जस्सा सिंह रामगढि़या का जन्मदिवस मनाया

स्थानीय भट्टियां स्थित रामगढि़या भवन में रविवार को बाबा विश्वकर्मा रामगढि़या सभा ने कोविड नियमों का पालन करते हुए महाराजा जस्सा सिंह रामगढि़या का जन्मदिवस मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 07:11 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 07:11 PM (IST)
महाराजा जस्सा सिंह रामगढि़या का जन्मदिवस मनाया
महाराजा जस्सा सिंह रामगढि़या का जन्मदिवस मनाया

जागरण संवाददाता, खन्ना : स्थानीय भट्टियां स्थित रामगढि़या भवन में रविवार को बाबा विश्वकर्मा रामगढि़या सभा ने कोविड नियमों का पालन करते हुए महाराजा जस्सा सिंह रामगढि़या का जन्मदिवस मनाया। हजूरी रागी जत्थे ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। भाई स्वर्ण सिंह मलकपुर वालों ने महाराजा जस्सा सिंह रामगढि़या के जीवन के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।

समाजसेवी एनआरआइ विजय कुमार घई ने भवन निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग दिया। उन्हें सभा की तरफ से सम्मानित किया गया। सभा के चेयरमैन पुष्कर राज सिंह रूपराय और प्रधान शमिदर सिंह मिटू ने कहा कि सभा द्वारा बहुत सादे तरीके से समारोह का आयोजन किया गया। भाईचारे की तरफ से इस दौरान सरबत के भले की लिए अपने घरों में अरदास की गई।

इस अवसर पर श्री विश्वकर्मा यूथ सभा के प्रधान हरप्रीत सिंह धंजल, इंजीनियर बलदेव सिंह मठाड़ू, गुरनाम सिंह भमरा, हरजीत सिंह खरे, भूपिदर सिंह सौंद, वरिदर सिगह दहेले, चरणजीत सिंह पनेसर, मनजीत सिंह धंजल, हरकेवल सिंह, जसवीर सिंह, अमरजीत सिंह घटहोड़ा, गुरदीप सिंह धंजल, टहल सिंह धंजल, बीर सिंह धंजल, साधू सिंह, सुखदेव सिंह कलसी, परमजीत सिंह धीमान, प्रीतम सिंह रूपराय भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी