लुधियाना में अदालत ने बिक्रम सिंह मजीठिया मानहानि केस की सुनवाई 10 मार्च तक की स्थगित

लुधियाना में अतिरिक्त चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट विक्रांत कुमार की अदालत ने पूर्व राजस्व मंत्री पंजाब बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ दायर मानहानि केस की सुनवाई 10 मार्च तक स्थगित कर दी है।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 09:48 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 09:48 AM (IST)
लुधियाना में अदालत ने बिक्रम सिंह मजीठिया मानहानि केस की सुनवाई 10 मार्च तक की स्थगित
कोर्ट ने बिक्रम सिंह मजीठिया के मानहानि केस की सुनवाई 10 मार्च तक स्थगित कर दी है।

लुधियाना, जेएनएन। अतिरिक्त चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट विक्रांत कुमार की अदालत ने पूर्व राजस्व मंत्री पंजाब बिक्रम सिंह मजीठिया की तरफ से आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ दायर मानहानि केस की सुनवाई गवाह हाजिर न होने के चलते 10 मार्च तक स्थगित कर दी है। जानकारी के अनुसार पूर्व अकाली मंत्री महेश इंदर सिंह ग्रेवाल बतौर गवाह हाजिर होने थे, लेकिन अस्वस्थ होने के कारण वो पहुंच नहीं पाए। आम आदमी पार्टी के नेता सांसद संजय सिंह की हाजिरी अदालत ने उनकी प्रार्थना पर माफ कर दीं।

यह भी पढ़ें -  लुधियाना में नेशनल हाईवे पर चार स्थानों पर बनेंगे एंट्री व एग्जिट प्वाइंट, लोगों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात



मजेठिया ने अदालत में दायर केस में आरोप लगाया है कि संजय सिंह ने झूठे और अपमानजनक बयान दिया कि वह राज्य में ड्रग रैकेट चलाते है। यह बयान नौ सितंबर 2015 को मोगा में एक रैली के दौरान दिया था। यह आरोप लगाया गया था कि वह यहां नहीं रुके, उनको बदनाम करने के लिए एक अपमानजनक अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें -  लुधियाना में कंस्ट्रक्शन कंपनियों की लापरवाही और अधिकारियों की गैर जिम्मेदारी से दम घोंट रही धूल

उन्हें अनावश्यक रूप से ड्रग रैकेट्र्स के साथ शामिल होने के लिए चित्रित किया जा रहा था, जिन्हें सत्ताधारी अकाली सरकार के अलावा किसी और ने सख्ती से काबू किया था। उन्होंने कहा कि संजय सिंह ने बिना किसी आधार या दस्तावेज के बिना उनके खिलाफ अभद्र और अपमानजनक बयान दिए हैं।

संधू कालोनी में गटर से मिला कंकाल

लुधियाना। थाना टिब्बा के तहत आने वाली संधू कालोनी में वीरवार शाम को गटर से एक कंकाल मिला है। पुलिस ने कंकाल को गटर से निकालकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी