Snatching in Ludhiana: लुधियाना में बाइकर्स गैंग का आतंक, मायके जा रही महिला का पर्स छीनकर फरार

Snatching in Ludhiana शहर में चाेरी और लूटपाट के साथ ही स्नैचिंग की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। लुधियाना के सुभाष नगर नजदीक बाबा बालक नाथ मंदिर के पास एक महिला से बाइक सवार पर्स छीनकर फरार हो गए।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 01:35 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 01:35 PM (IST)
Snatching in Ludhiana: लुधियाना में बाइकर्स गैंग का आतंक, मायके जा रही महिला का पर्स छीनकर फरार
शहर में स्नैचिंग की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। (सांकेतिक तस्वीर)

संसू, लुधियाना। Snatching in Ludhiana: सुभाष नगर नजदीक बाबा बालक नाथ मंदिर के पास एक महिला से बाइक सवार पर्स छीनकर फरार हो गए। पीड़िता मीनाक्षी (नानक नगर सलेम टाबरी) ने बताया कि वह अपने मायके जा रही थी। ज्योंहि वह बाबा बालक नाथ मंदिर के पास पहुंची तो दो युवक बाइक पर सवार हो कर आए और उससे पर्स छीन लिया। उसमें मोबाइल, 2500 रुपये, आधार कार्ड था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गाैरतलब है कि शहर में चाेरी और लूटपाट के साथ ही स्नैचिंग की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं।

चोरी की स्कूटी के साथ एक गिरफ्तार

हैबोवाल पुलिस ने चोरी की एक स्कूटी के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ऋषि नगर स्थित आयकर भवन के पास पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचित किया कि एक व्यक्ति वाहन चोरी करता है और वह चोरी की स्कूटी में आ रहा है। पुलिस टीम ने हंबड़ा रोड कट के पास उक्त व्यक्ति को रोका और वह सफेद रंग की मैसट्रो स्कूटी के कागजात दिखने में असमर्थ रहा। पुलिस ने आरोपित सतविंदर सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया।

 

घर लौट रहे दो भाइयों पर हमला, पांच पर केस

हैबोवाल बैंक कालोनी इलाके में दो भाइयों पर हमला करने वाले पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। हमलावरों में एक महिला भी शामिल है और सभी बैंक कालोनी के ही रहने वाले हैं। पीड़ित वरूण शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई पीयूष शर्मा के साथ एक्टिवा पर घर जा रहा था। घर से थोड़ी दूर पर ही उक्त लोगों ने उसे रोक लिया और पुरानी रंजिश में उसे पीटना शुरू कर दिया। जब उन्होंने बचाव में शोर मचाना शुरू किया तो आरोपित जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर मुखिया, विक्रांत, रजत, महावीर और सुनीता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि इस मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

chat bot
आपका साथी