Snatching In Ludhiana : लुधियाना में महिला डाक्टर का मोबाइल झपट ले गए बाइकर्स

Snatching In Ludhiana लुधियाना में चाेरी और लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। उधम सिंह नगर इलाके में फोन पर बात करते हुए पैदल जा रही महिला डाक्टर का मोबाइल छीन लिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 08:57 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 08:57 AM (IST)
Snatching In Ludhiana : लुधियाना में महिला डाक्टर का मोबाइल झपट ले गए बाइकर्स
महिला डाक्टर का मोबाइल मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश झपट कर फरार। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, जेएनएन। उधम सिंह नगर इलाके में फोन पर बात करते हुए पैदल जा रही महिला डाक्टर का मोबाइल मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश झपट कर फरार हाे गए। अब थाना डिवीजन नंबर 8 पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। एएसआइ सुनील कुमार ने बताया कि उक्त केस हंबड़ां रोड स्थित ग्रेवाल कांप्लेक्स निवासी डा. गुरविंदर कौर की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि वो किचलू नगर में प्रेक्टिस करतीं हैं।

शनिवार शाम चार बजे अपने काम से छुट्टी करके वो पैदल ही फोन पर बात करते हुए अपने कमरे की ओर जा रही थी। जैसे ही वह बात करते हुए उधम सिंह नगर स्थित कूका लैबोरेटरी के पास पहुंची। इसी दौरान पीछे से आए दो बदमाश उसका मोबाइल झपट कर फरार हो गए। सुनील कुमार ने कहा कि जिस जगह पर वारदात हुई, वहां सीसीटीवी कैमरा नहीं है। आरोपितों का सुराग लगाने के लिए आसपास लगे कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।

यह भी पढ़ें-ढाबे में खाना खा रहे व्यक्ति की बोलेरो चोरी

ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ढाबे में खाना खा रहे व्यक्ति की बाहर खड़ी महिंद्रा बोलेरो पिकअप चोरी हो गई। अब थाना मोती नगर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। एएसआई चरण सिंह ने बताया कि उक्त केस गांव गुजरावाल निवासी गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि 19 जनवरी की शाम 5.30 बजे वह अपनी महिंद्रा बोलेरो नंबर पीबी 100एफएफ 3243 पर ट्रांसपोर्ट नगर में आया था। काम खत्म करने के बाद उसे शंकर ढाबे के बाहर पार्क करके वो अंदर चला गया। थोड़ी देर बाद वापस बाहर आया तो उसकी गाड़ी चोरी हाे चुकी थी। चरण सिंह ने बताया कि आरोपितों का सुराग लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी