Snatching in Ludhiana: पर्स झपटने के लिए महिला को घसीटते ले गए बाइकर्स, लोगों ने पकड़ कर पीटा; किया पुलिस के हवाले

Snatching in Ludhiana चंडीगढ़ रोड के फ्रेंड्स काॅलोनी इलाके में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने महिला का पर्स पकड़ कर झपटना चाहा। मगर महिला ने उसे कस कर पकड़ लिया। बदमाश उस महिला को 10 फुट तक घसीटते हुए ले गए।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 12:02 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 12:02 PM (IST)
Snatching in Ludhiana: पर्स झपटने के लिए महिला को घसीटते ले गए बाइकर्स, लोगों ने पकड़ कर पीटा; किया पुलिस के हवाले
महिला का पर्स झपटने वाले बाइकर्स काबू। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, जेएनएन। Snatching in Ludhiana: चंडीगढ़ रोड के फ्रेंड्स काॅलोनी इलाके में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने महिला का पर्स पकड़ कर झपटना चाहा। मगर महिला ने उसे कस कर पकड़ लिया। बदमाश उस महिला को 10 फुट तक घसीटते हुए ले गए। मगर उसने अपना पर्स नहीं छोड़ा। बदमाश उसके दूसरे हाथ में पकड़ा मोबाइल झपट कर भाग निकले। महिला तथा उसके साथ चल रहे उसके 14 साल के बेटे द्वारा शोर मचाने पर जमा हुए लोगों को देख कर घबराए बदमाशों का मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गया। जमा भीड़ ने दोनों की जमकर पिटाई करने के बाद उन्हें थाना जमालपुर पुलिस के हवाले कर दिया।

अब पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। एएसआइ सुभाष राज ने बताया कि आरोपितों की पहचान फिल्लौर निवासी अमित कुमार तथा गांव भट्टियां निवासी शिव कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने फ्रेंड्स काॅलोनी निवासी अमनदीप कौर पत्नी पवन कुमार की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में महिला ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद वो अपने बेटे के साथ बाजार से सामान खरीदने के लिए गई थी। शाम 4 बजे लौटते समय जैसे ही वो अपने घर के पास पहुंची।

इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर आए बदमाशों ने उसका पर्स पकड़ कर जोर से झटका दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गई। मगर उसने अपना पर्स नहीं छोड़ा। आरोपित उसे खींचते हुए ले गए। जिससे वह घायल हो गई। अंत में बदमाश उसके दूसरे हाथ में पकड़ा मोबाइल पकड़ कर भाग निकले। मगर थोड़ा आगे जाकर त्रिकोणी पार्क के पास उनका मोटरसाइकिल सड़क पर गिर गया। जहां लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। सुभाष राज ने कहा कि दोनों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। उन्हें बुधवार अदालत में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-लुधियाना के खन्ना में हाईवे पर सरिये से लदे खड़े ट्रक से टकराई यूपी की टूरिस्ट बस, दो की मौत; दंपती समेत तीन गंभीर

chat bot
आपका साथी