Loot In Ludhiana: मेले से लौट रहे बाइक सवार युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, अस्पताल में मौत

Loot In Ludhiana दशहरा पर्व पर भाई के साथ मेला देख कर लौट रहे बाइक सवार 2 युवकों पर आधा दर्जन हथियारबंद हमलावरों ने लूट की नीयत से हमला कर दिया। हमले में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 10:22 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 10:22 AM (IST)
Loot In Ludhiana: मेले से लौट रहे बाइक सवार युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, अस्पताल में मौत
बाइक सवाराें पर आधा दर्जन हथियारबंद हमलावरों ने लूट की नीयत से हमला कर दिया। (सांकेतिक तस्वीर)

अश्वनी पाहवा, लुधियाना। Loot In Ludhiana: दशहरा पर्व पर भाई के साथ मेला देख कर लौट रहे बाइक सवार 2 युवकों पर आधा दर्जन हथियारबंद हमलावरों ने लूट की नीयत से हमला कर दिया। हमले में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। राहगीरों ने लहूलुहान अवस्था में घायल युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

अस्पताल में मृतक युवक की पहचान चंडीगढ़ रोड स्थित रामनगर निवासी 32 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में हुए। मृतक के परिजनों के अनुसार वह निजी कंपनी में काम करता था। शुक्रवार की देर रात वह अपने भाई के साथ मेला देकर भामियां के रास्ते से वापस लौट रहा था।

जहां रास्ते में आधा दर्जन हथियारबंद युवकों ने उन्हें रोककर उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं उसका भाई मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। वही अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना थाना जमालपुर की पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें-लुधियाना में दर्दनाक हादसा, दशहरा मेले में लगे ब्रेक डांस झूले से गिरकर 8 वर्षीय बच्चे की मौत

यह भी पढ़ें-युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

जासं, लुधियाना। टिब्बा रोड के इलाके में एक युवक ने शुक्रवार की दोपहर अपने घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका पिता मौके पर उसे अस्पताल भी लेकर गया। लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। मृतक का नाम गुरमेल पार्क टिब्बा रोड निवासी रविंदर सिंह 29 साल है। थाना टिब्बा की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार रविंदर सिंह अपने पिता बलजीत सिंह के साथ तेल का काम करता था। वह कुछ दिन से मानसिक तौर पर परेशान था। उसने शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे घर पर फंदा लगाकर संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी कर ली। उसके पिता ने जब देखा तो बेटे को तुरंत फंदे से नीचे उतारकर सीएमसी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित करार दिया।

chat bot
आपका साथी