बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

-तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे उसका साथी बुरी तरह घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 07:02 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 07:02 PM (IST)
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

संवाद सहयोगी, जगराओं -तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे उसका साथी बुरी तरह घायल हो गया। बस अड्डा पुलिस चौकी से एसआइ बलराज सिंह ने बताया कि सुखदेव सिंह निवासी गांव कुलार ने शिकायत दी थी उसका बेटा अवतार सिंह रोजाना की तरह प्रसाद लेकर गुरुद्वारा नानकसर में अपने दोस्त के साथ जा रहा था। मैं अपने भतीजे इंदरजीत सिंह के साथ दूसरे बाइक पर बैठकर जा रहा था। रविवार सुबह पांच बजे के करीब जब हम जीटी रोड पुल अलीगढ़ सामने राजा ढाबा पहुंचे तो लुधियाना साइड से एक तेज रफ्तार बोलेरो महिद्रा पिकअप गाड़ी आई। उसके चालक ने लापरवाही के साथ गलत साइड पर जाकर अपनी गाड़ी पहले मोटरसाइकिल पर जा रहे प्रभजोत सिंह और गुरजोत सिंह को मारी। उसके बाद बेटे अवतार सिंह और उसके दोस्त साहिबजीत सिंह के मोटरसाइकिल में टक्कर मारी। टक्कर लगते ही बेटा और उसका दोस्त बुरी तरह घायल हो गए। और बोलेरो का चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। वो बेटे अवतार सिंह और उसके घायल दोस्त को कल्याणी अस्पताल में लेकर गए। वहां पर बेटे की मौत हो गई। जबकि साहिब जीत सिंह के सिर पर चोट आई और उसकी टांग टूट गई। पुलिस वे सुखदेव के बयान पर अज्ञात बोलेरो महिंद्रा पिकअप के ड्राइवर के खिलाफ थाना सिटी जगराओं में केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी