तरनतारन के नागोके लाेक इंसाफ पार्टी के धार्मिक विंग में मालवा जोन-टू के प्रधान नियुक्त

मालवा जोन-टू में लुधियाना के अलावा फतेहगढ़ साहिब पटियाला मोहाली एवं रोपड़ जिले आते हैं। पंजाब प्रधान जगजोत सिंह खालसा ने कहा कि नागोके तरनतारन से संबंध रखते हैं और बचपन से ही इनमें सिख धर्म के प्रति लगाव रहा है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 09:26 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 09:26 AM (IST)
तरनतारन के नागोके लाेक इंसाफ पार्टी के धार्मिक विंग में मालवा जोन-टू के प्रधान नियुक्त
मालवा जोन-2 की कमान भूपिंदर सिंह नागोके को सौंपी।

लुधियाना, जेएनएन। लोक इंसाफ पार्टी के धार्मिक विंग के मालवा जोन-2 की कमान भूपिंदर सिंह नागोके को सौंपी गई है। इस संबंध में पार्टी  के प्रधान एवं हलका आत्मनगर से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस एवं सरप्रस्त और हलका दक्षिण से विधायक बलविंदर सिंह बैंस ने कहा कि भूपिंदर सिंह की धार्मिक क्षेत्र में अच्छी पकड़ है। तभी उनको यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे धार्मिक विंग पंजाब के प्रधान जगजोत सिंह खालसा के साथ मिल कर पार्टी को इस क्षेत्र में और मजबूत करने में अहम भूमिका अदा करेंगे। नागोके ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में भी प्रबंधक की भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें-Farmers Protest: पंजाब के किसानों का विरोध पड़ा भारी, गेहूं से भरी मालगाड़ी अदाणी साइलो प्लांट वापस भेजी

मालवा जोन-टू में लुधियाना के अलावा फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोहाली एवं रोपड़ जिले आते हैं। पंजाब प्रधान जगजोत सिंह खालसा ने कहा कि नागोके तरनतारन से संबंध रखते हैं और बचपन से ही इनमें सिख धर्म के प्रति लगाव रहा है। युवा अवस्था में वे सिख स्टूडेंट फेडरेशन से भी जुड़े रहे। इसके बाद शिअद में भी सरगर्म भूमिका निभाई।

खालसा ने कहा कि नागोके लोक इंसाफ पार्टी की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम एवं पंजाब एवं पंजाबियत के लिए किए जा रहे कार्यों से प्रभावित हैं। वे पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचा रहे हैं। साथ ही पार्टी की मजबूती के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं। नागोके ने कहा कि पार्टी आला कमान ने उनको जो जिम्मेदारी दी है, उसे वे पूरी शिद्दत के साथ निभाएंगे। साथ ही भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करने के इच्छुक लोगों पार्टी के साथ जोड़ेंगे।  

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी