श्री रामलीला दरेसी मैदान में दशहरे उत्सव को लेकर भूमि पूजन

शहर की प्राचीनतम दशहरा मेला कमेटी श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में दशहरा उत्सव सात से 17 अक्टूबर के बीच श्री रामलीला दरेसी मैदान में मनाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:00 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:00 PM (IST)
श्री रामलीला दरेसी मैदान में दशहरे उत्सव को लेकर भूमि पूजन
श्री रामलीला दरेसी मैदान में दशहरे उत्सव को लेकर भूमि पूजन

संस, लुधियाना : शहर की प्राचीनतम दशहरा मेला कमेटी श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में दशहरा उत्सव सात से 17 अक्टूबर के बीच श्री रामलीला दरेसी मैदान में मनाया जा रहा है। समारोह को लेकर रविवार को कमेटी सदस्यों की अगुआई में भूमि पूजन व हवन का आयोजन हुआ। पंडित राजेश शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन कराया। कमल बस्सी व दिनेश मरवाहा ने कहा कि दशहरे उत्सव में उपलक्ष्य में गणेश पूजन चार अक्टूबर को सायं 4.30 बजे ठाकुरद्वारा नौहरिया में किया जाएगा। भगवान राम की सिंहासन यात्रा ठाकुरद्वार नौहिरया से सात अक्टूबर से आरंभ होगी, जो विभिन्न एरिया से गुजरते हुए दरेसी पहुंचेगी। भगवान राम की बारात नौ अक्टूबर को विशाल शोभायात्रा के रूप में निकाली जाएगी। इसमें भगवान राम का भव्य चांदी का रथ दर्शनीय होगा। महान विजय दशमी पर्व 15 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर महंत कृष्ण बावा, पंडित राजेश शर्मा, यशपाल पराशर, कमल बस्सी, दिनेश मरवाहा, पार्षद अनिल भारती, मदन लाल चोपड़ा, परमिदर मेहता, रमन अग्रवाल, गुलशन टंडन, किरण भल्ला,बलदेव गुप्ता, सुखराम महाजन, लक्ष्मी नाथ गुप्ता, शिव शर्मा, राजेंद्र गोयल, चंद्र रुद्रा, वरिदर सत्यम, सुरेश धीर राजा, राम मूर्ति लूंबा, रघुनाथ महाजन, संदीप सभ्रवाल, सुनील जैन बबला, विशाल बावा, मोहित बस्सी, लाल चंद शर्मा, सुरेंद्र वर्मा, लक्ष्मी कांत, नीरज पराशर, मोहित जैन, ललित मेहन, मुनीष गर्ग, संदीप मरवाहा, अनिल जगोता, नवीन चित्रकारा, बलदेव राज, नरेश कौड़ा, प्रमोद अग्रवाल, चंद्र मोहन, अविनाश सिक्का, दिलीप राजपुरोहित आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी